नवंबर में उद्योगों के लोन लेने की गति घटी (Y-o-Y): RBI

भारतीय रिजर्व बैंक ने चुनिंदा 46 अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों द्वारा इस साल नवंबर महीने में जारी ऋण के क्षेत्रवार विनियोजन के आंकड़े जारी किए हैं। सालाना आधार पर नवंबर में वैयक्तिक ऋण लेने की गति बढ़ी है, लेकिन उद्योगों के लोन लेने की गति में कमी आई है।


आंकड़ों के मुख्य अंश: 
-वर्ष-दर-वर्ष (Y-o-Y) आधार पर, गैर-खाद्य बैंक ऋण में नवंबर 2014 में 10.5%की वृद्धि की तुलना में
नवंबर 2015 में 8.8 % वृद्धि दर्ज की गई।

-कृषि और संबद्ध क्रियाकलापों के लिए दिए गए ऋण में एक वर्ष पहले दर्ज 19.7 % की वृद्धि की
तुलना में नवंबर 2015 में 11.8 % की वृद्धि हुई।

-उद्योग के लिए दिए गए ऋण में नवंबर 2014 में दर्ज 7.3 % की वृद्धि की तुलना में नवंबर 2015 में
5.0 % की वृद्धि हुई। उद्योग के लिए दिए गए ऋण की गति में कमी रसायनों और रासायनिक उत्‍पादों, मूलभूत धातु और धातु उत्पादों को छोड़कर अन्‍य सभी प्रमुख उप क्षेत्रों में देखी गई।

-सेवा क्षेत्र के लिए दिए गए ऋण में नवंबर 2014 में दर्ज 7.9 % की वृद्धि की तुलना में नवंबर 2015 में
6.8 % की वृद्धि हुई।

-वैयक्तिक ऋणों में नवंबर 2014 में हुई 15.8 % की वृद्धि की तुलना में नवंबर 2015 में 18.0 % की
वृद्धि हुई।

कोई टिप्पणी नहीं