विप्रो: दिसंबर तिमाही का मुनाफा बढ़ा, अंतरिम डिविडेंड घोषित

देश की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विस कंपनी विप्रो ने इस वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 2,261 करोड़ रुपए के शुद्ध मुनाफे की जानकारी दी है जो कि पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 2% अधिक है।

इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 9% बढ़कर 12,242 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। विप्रो ने 5 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। इस साल की दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 2,268 नए कर्मचारियों की भर्ती की। इस प्रकार कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 1,70,664 पर पहुंच गई।

कंपनी का आईटी सर्विस रेवेन्यू इस साल दिसंबर तिमाही में पिछले साल की दिसंबर तिमाही के मुकाबले 9% बढ़कर 12,310 करोड़ रुपए ($1.86 अरब) पर पहुंच गया। कंपनी ने इस साल की आखिरी तिमाही के लिए आईटी सर्विस से $1,875 मिलियन से $1,912 मिलियन रेवेन्यू की उम्मीद जताई है।

((विप्रो: सितंबर तिमाही का मुनाफा 2% बढ़ा (Q-o-Q)
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/10/2-q-o-q.html

((LIC हाउसिंग फाइनेंस: दिसंबर तिमाही का मुनाफा 22% बढ़ा
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2016/01/lic-22.html

कोई टिप्पणी नहीं