अमेरिका: मार्च में एक और ब्याज बढ़ोतरी संभव

अमेरिका ने दिसंबर में चौंकाने वाली मजबूत जॉब रिपोर्ट जारी की है। इस जॉब रिपोर्ट से जहां मंदी की आशंका का डर कम होता दिख रहा है, वहीं इस साल मार्च में एक और ब्याज बढ़ोतरी की संभावना को हवा दे रही है।

पिछले साल दिसंबर में ही 2006 के बाद पहली बार अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने फेडरल फंड रेट में चौथाई परसेंट की बढ़ोतरी करते हुए इसे 0-0.25% से 0.25%-0.50% कर दिया था।

दिसंबर जॉब रिपोर्ट की खास बातें: 
-2,92,000 नई नौकरियों का निर्माण, उम्मीद 2,00,000 नौकरियों के निर्माण की थी
-बेरोजगारी दर उम्मीद के मुताबिक 5% पर स्थिर
-हालांकि,  प्रति घंटे मेहनताना उम्मीद के मुताबिक नहीं
-2015 में प्रति घंटे मेहनताना सालाना आधार पर 2.2%
बढ़ा है, जबकि 2014 में 2.1% और 2013 में 1.9% बढ़ा था।

फेडरल रिजर्व को प्रति घंटे मेहनताना बढ़ने से महंगाई दर में बढ़ोतरी की संभावना है। फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर बढ़ाने की शर्त के तौर पर जॉब रिपोर्ट, ग्रोथ के अलावा महंगाई दर में 2% बढ़ोतरी को भी शामिल किया है।

लेकिन, कुछ जानकारों को अमेरिकी ग्रोथ को लेकर चिंता है और उनको जल्द ही एक और ब्याज दर बढ़ोतरी
की संभावना नहीं है।

((अमेरिका: ब्याज दर में 0.25% की बढ़ोतरी, 2006 के बाद पहली बढ़ोतरी 
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/12/025-2006.html

कोई टिप्पणी नहीं