भारत ग्रोथ की रेस में चीन को 2016 में भी पछाड़ेगा:PWC

ग्लोबल इकोनॉमी में धीमेपन की आशंका के बीच भारत लगातार दूसरे साल दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी चीन को ग्रोथ की रेस में पछाड़ देगा। ये कहना है ग्लोबल कंसल्टेंसी फर्म PWC का।

फर्म के मुताबिक, भारत उभरते बाजार वाली अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला देश होगा और उम्मीद है कि यह 2016 में 7.7% की वृद्धि दर्ज करेगा। फर्म ने चीन की सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर घटकर 6.5% रहने का अनुमान जताया है। विनिर्माण और निर्यात की वृद्धि दर में धीरे-धीरे कमी चीन के विकास के लिए मुसीबत साबित होने वाली है।

PWC के अर्थशास्त्रियों द्वारा पेश भविष्यवाणी की कुछ झलक: 
- 7 उभरती अर्थव्यवस्थाओं - (चीन, भारत, ब्राजील, मेक्सिको, रूस, इंडोनेशिया तथा तुर्की)
में से भारत का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहेगा।
-ब्राजील और रूस की अर्थव्यवस्था में संकुचन तथा चीन की
अर्थव्यवस्था में नरमी आएगी।
-इस साल जी 7 अर्थव्यवस्थाओं (अमेरिका, जापान, जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली और कनाडा)
के 2010 के बाद से अब पहली बार सबसे अधिक तेज वृद्धि दर्ज करने की उम्मीद है।
-अमेरिका में 2016 के दौरान ज्यादा तेजी से सुधार होगा
-ब्रिटेन में उपभोक्ता केंद्रित वृद्धि बरकरार रहेगी
- यूरोक्षेत्र संकट के अंत की शुरुआत की उम्मीद है
-भारत हालिया सुधार का लाभ उठाना बरकरार रखेगा
-भारत के केंद्रीय बैंक द्वारा पिछले साल नीतिगत दर 8% से
घटाकर 6.75% करने से इस साल खपत और निवेश के
समर्थन में मदद मिलेगी
-दुनिया भर की सरकारों के एजेंडे में 2016 में अंतर्राष्ट्रीय राजनीति नहीं बल्कि
इकोनॉमिक्स टॉप पर रहेगी
- लंबे समय तक कमोडिटीज के दाम नीचे बने रहेंगे
-कमोडिटीज के दाम नीचे रहना कुछ देशों, कंपनियों के लिए फायदेमंद
रहेगा, जबकि कुछ के लिए नुकसानदेय ।

((सितंबर तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ@7.4%
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/11/gdp-74.html

कोई टिप्पणी नहीं