'ब्लैक मंडे' से नए साल की शुरुआत, डाओ जोंस 276 अंक फिसला, डैक्स 460 अंक लुढ़का

नए साल में ग्लोबल शेयर मार्केट की शुरुआत 'ब्लैक मंडे' से हुई है। सोमवार को अमेरिका और यूरोप समेत दुनिया भर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट रही। चीन के शेयर बाजार में भारी बिकवाली के अलावा ईरान और सऊदी अरब के बीच बढ़े तनाव ने भी इस बिकवाली को बढ़ाने में मदद किया। अमेरिकी शेयर बाजार में 8 साल के बाद नए साल की सबसे खराब शुरुआत हुई।

अमेरिका के डाओ जोंस ने 276.09 अंक, S&P 500 ने 31.28 अंक, नैस्डेक ने 104.32 अंकों का गोता लगाया। वहीं ब्रिटेन के फुट्जी 100 इंडेक्स ने 148.89 अंक, जर्मनी के डैक्स ने 459.57 अंक और फ्रांस के कैक 40 इंडेक्स ने 114.61 अंक की गिरावट दर्ज की। पिछले साल के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को भी अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। शुक्रवार को बाजार बंद था।

-US क्रूड फरवरी कांट्रैक्ट 28 सेंट या 0.76% गिरकर 36.76 डॉलर प्रति बैरल
पर निपटा, कारोबारी के दौरान यह 38.30 डॉलर प्रति बैरल तक गया था
-गोल्ड फरवरी वायदा (Gold Future For February Delivery) $15 बढ़कर
 $1,075.20  प्रति औंस (1 औंस=31.1 ग्राम) पर बंद हुआ, कारोबार के दौरान
इसने $1,083 का स्तर छुआ, जो कि एक महीने की सर्वाधिक ऊंचाई है।

अमेरिकी-यूरोपीय बाजारों का प्रदर्शन-(सोमवार)-

एशियाई बाजारों का प्रदर्शन-(सोमवार)

(ड्रैगन के डर से कांपा बाजार, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा फिसला, शंघाई कंपोजिट करीब 7% लुढ़का
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2016/01/500-7.html

((डाओ जोंस साल के अंतिम दिन गुरुवार को लुढ़का, क्रूड, सोना मजबूत  
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2016/01/blog-post.html

कोई टिप्पणी नहीं