पिछले कुछ दिनों से सुस्त चल रहे शेयर बाजार के बीच हेल्थकेयर कंपनियों के लिए अच्छी खबर है। इस सेक्टर की दो कंपनियों एल्केम लैब. और डॉ लाल के आईपीओ को निवेशकों ने हाथों-हाथ लिया। एल्केम लैब. का आईपीओ जहां 44 गुना भरा, वहीं डॉ लाल का 33 गुना। एल्केम लैब. देश की दिग्गज फार्मा कंपनी है, जबकि डॉ लाल दिग्गज मेडिकल डायग्नोस्टिक्स चेन ऑपरेटर है।
एल्केम ने 1,350 करोड़ रुपए जुटाने के लिए आईपीओ जारी किया था, जबकि उसको 57,000 करोड़ की बोलियां मिली है, वहीं डॉ लाल की योजना 630 करोड़ रुपए के लिए आईपीओ जारी किया, जबकि 2,000 करोड़ रुपए की बोलियां मिली।
डॉ लाल के आईपीओ का प्रबंधन सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट और कोट महिंद्रा कैपिटल कंपनी कर रही है, जबकि एल्केम लैब के आईपीओ का नोमुरा, एक्सिस कैपिटल, जेपी मॉर्गन, एडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेस।
घरेलू कारोबार में 3.6% की हिस्सेदारी के साथ एल्केम 5वीं बड़ी फार्मा कंपनी है। देश की दो दिग्गज डायग्नोसिटिक्स कंपनी में शामिल डॉ लाल की मार्केट हिस्सेदारी 12% है।

कोई टिप्पणी नहीं