सोमवार को डाओ जोंस चढ़ा, जर्मनी का डैक्स फिसला, आज से FOMC की बैठक

आज से अमेरिका का केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की शुरू होने वाली दो दिनों की बैठक से पहले सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए, जबकि यूरोपीय शेयर बाजारों में बिकवाली हावी रही।

अमेरिका के डाओ जोंस ने 103.29 अंक, नैस्डेक ने 18.76 अंक और S&P 500 ने 9.57 अंकों की तेजी दर्ज की। उधर, ब्रिटेन के फुट्जी 100 ने 78.72 अंक, फ्रांस के कैक 40 ने 76.49 अंक, जबकि जर्मनी के डैक्स ने 200.72 अंकों की जोरदार गिरावट दर्ज की।

बाजार की नजर आज से शुरू होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक पर है। दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में ब्याज दर पर क्या फैसला होता है, इसका सबको इंतजार है। नवंबर में बेहतर जॉब रिपोर्ट से माना जा रहा है कि करीब 10 साल में पहली बार फेडरल रिजर्व ब्याज दर बढ़ा सकता है। आखिरी बार उसने जून 2006 में ब्याज बढ़ाया था। उसके बाद वित्तीय संकट को देखते हुए अमेरिका में ब्याज दर करीब शून्य के करीब बरकरार है।  

((अमेरिका में ब्याज बढ़ने का डर, कितना होगा भारत पर असर !
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/10/blog-post_83.html

अमेरिकी-यूरोपीय बाजारों का प्रदर्शन-(सोमवार)-

एशियाई बाजारों का प्रदर्शन-(सोमवार)


((शुक्रवार को डाओ जोंस 310 अंक लुढ़का, तो जर्मनी का डैक्स 259 अंक फिसला
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/12/310-259.html

((त्योहारी सीजन में झूमे उद्योग, अक्टूबर में IIP ग्रोथ@9.8%,किन सेक्टर्स का बजा डंका 
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/12/iip-98.html

कोई टिप्पणी नहीं