नवंबर में कोर सेक्टर की ग्रोथ @(-1.3)%, 7 महीने में पहली गिरावट

इस साल नवंबर में देश के औद्योगिक उत्पादन में 38% योगदान देने वाली 8 कोर इंडस्ट्री कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी प्रोडक्ट, फर्टिलाइजर्स, स्टील, सीमेंट और बिजली के विकास दर ने सालाना आधार पर 1.3% की गिरावट दर्ज की है। पिछले सात महीने में पहली गिरावट है। इस गिरावट में सीमेंट और स्टील सेक्टर का सबसे ज्यादा योगदान है।

ग्लोबल स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के अलावा ग्लोबल कंज्यूमर और इंडस्ट्रियल मांग में कमी भी कोर सेक्टर की ग्रोथ पर बुरा असर डाल रहा है।

वाणिज्य और इंडस्ट्री मंत्रालय के मुताबिक, इस साल नवंबर में 8 कोर इंडस्ट्री की विकास दर(-)1.3% रही, जबकि अक्टूबर और सितंबर में ये 3.2 % थी। हालांकि, पिछले साल नवंबर में कोर इंडस्ट्री ने 8.5% की दर से विकास किया था।

नवंबर में 8 कोर इंडस्ट्री का प्रदर्शन- 

इंडस्ट्री
नवंबर, 2014 के मुकाबले नवंबर, 2015 में बदलाव (%)
अप्रैल- नवंबर 2014-15 के मुकाबले अप्रैल- नवंबर 2015-16 में बदलाव (%)
वेटेज (%)
कोयला
3.5
4.3
4.38
कच्चा तेल
-3.3
-0.04
5.22
प्राकृतिक गैस
-3.9
-2.3
1.71
रिफाइनरी प्रोडक्ट
2.5
2.5
5.94
फर्टिलाइजर
13.5
9.7
1.25
स्टील
-8.4
-1.5
6.68
सीमेंट
-1.8
2.1
2.41
बिजली
8.8
4.2
10.32
कुल
-1.3
2.00
38
कोर इंडस्ट्री का प्रदर्शन (%)

महीना
ग्रोथ (%)
नवंबर-14
8.5
सितं.-14
2.6
अक्टू.-14
9.0
नवं.-14
6.7
दिसं.-14
2.4
जनवरी-15
1.8
फरवरी-15
1.4
मार्च-15
-0.1
अप्रैल-15
-0.4
मई-15
4.4
जून-15
3.0
जुलाई-15
1.1
अगस्त-15
2.6
सितंबर-15
3.2
अक्टूबर-15
3.2
नवंबर-15
-1.3
((अक्टूबर में 8 कोर इंडस्ट्रीज की ग्रोथ 3.2% रही

((सितंबर में कोर इंडस्ट्रीज की ग्रोथ 3.2% रही, 4 महीने में सबसे अधिक
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/11/32-4.html

कोई टिप्पणी नहीं