टाटा पावर: सितंबर तिमाही में मुनाफे में पहुंची

टाटा पावर को इस साल की सितंबर तिमाही में 247.31 करोड़ रुपए का कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 77.75 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।  रेवेन्यू में बढ़ोतरी ने कंपनी को मुनाफे में पहुंचाया।

कंपनी का पावर कारोबार से रेवेन्यू पिछले साल की सितंबर तिमाही में 6255.42 करोड़ रुपए था जो कि इस साल सितंबर तिमाही में बढ़कर 6,903.89 करोड़ रुपए हो गया।

अगर इस दौरान कंपनी के कुल रेवेन्यू की बात करें, तो वह 8,549.15 करोड़ से 9,557.76 करोड़ रुपए पहुंच गया।

((सन फार्मा: सितंबर तिमाही का मुनाफा 46% घटा
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/11/46.html

कोई टिप्पणी नहीं