बैंक ऑफ इंडिया: सितंबर तिमाही में 1,126 करोड़ रुपए का घाटा, ग्रॉस एनपीए@7.55%

देश के तीसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक बैंक ऑफ इंडिया को फंसे कर्ज के लिए ज्यादा प्रोविजनिंग की वजह से भारी घाटा उठाना पड़ा है। बैंक ने इस साल की सितंबर तिमाही में 1,126 करोड़ रुपए के घाटे की जानकारी दी है जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में बैंक ने 786 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था।

अगर बैंक के ग्रॉस एनपीए की बात करें तो ये इस साल सितंबर तिमाही में कुल कर्ज का 7.55% पर पहुंच गया, जो कि इससे पिछली तिमाही या जून तिमाही में 6.8 % था और पिछले साल की इसी तिमाही में 3.54 % था।

((टाटा पावर: सितंबर तिमाही में मुनाफे में पहुंची
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/11/blog-post_43.html

कोई टिप्पणी नहीं