अमेरिका: अगले महीने बढ़ेगा ब्याज! अक्टूबर कोर इंफ्लेशन@1.9%

अमेरिका में ब्याज दर के बढ़ने को लेकर दुनिया भर की नजर है। अगर कोर इंफ्लेशन और पेरोल्स डाटा की बात करें, तो अक्टूबर के आंकड़े दिसंबर में होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक में ब्याज दर बढ़ाने का पूरा मसाला देते हैं। बता दें कि फेडरल रिजर्व ने दूसरे मैक्रोइकोनॉमिक आंकड़े के अलावा बेरोजगारी दर 5% और कोर इंफ्लेशन 2% होने पर ब्याज दर में बढ़ोतरी करने का लक्ष्य रखा है।

अगर अक्टूबर कोर इंफ्लेशन की बात करें ये 1.9% बढ़ा है, जो कि फेडरल रिजर्व के महंगाई के लक्ष्य के करीब है। वहीं अक्टूबर पेरोल्स डाटा की बात करें, तो  अक्टूबर में 271,000 नई नौकरियां जुड़ी, जो कि उम्मीद से बेहतर है। उम्मीद 1,80,000 नई नौकरियां जुड़ने की थी। बेरोजगारी की  दर भी घटकर 5 % पर आ गई, जो कि सितंबर में 5.1 % थी।  

अमेरिका: अक्टूबर में नॉन-फार्म पेरोल्स डाटा के मुताबिक 
            : अक्टूबर में 271,000 नई नौकरियां जुड़ी, उम्मीद
             1,80,000 की, सितंबर में 1,42,000 नई
              नौकरियां जुड़ी थी।
            : बेरोजगारी की  दर 5 %, सितंबर में 5.1 % थी  
            :एवरेज आवरली वेजेज 9 सेंट बढ़ी (+2.5% (Y-o-Y)
             : अक्टूबर की CPI महंगाई 0.2% बढ़ी, उम्मीद के मुताबिक
             : अक्टूबर कोर इंफ्लेशन 1.9% (Y-o-Y)
             :अक्टूबर इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन 0.2 % घटा, लगातार दूसरे महीने
             गिरावट, अनुमान के मुताबिक नहीं
लेकिन, जिस तरह से अमेरिका के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर ग्रोथ में कमी आ रही है, उसे देखते हुए कुछ जानकार अभी ब्याज दर में बढ़ोतरी की संभावना से इनकार कर रहे हैं। उनको अगले साल मार्च में ब्याज दर में बढ़ोतरी की संभावना है।

((अमेरिका में ब्याज बढ़ने का डर, कितना होगा भारत पर असर !
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/10/blog-post_83.html

-अमेरिका: सितंबर तिमाही में 1.5% (Y-o-Y) GDP ग्रोथ,उम्मीद से कम,1.7% का अनुमान, जून तिमाही की GDP ग्रोथ 3.9% (Y-o-Y) थी
-जापान: सितंबर तिमाही की GDP ग्रोथ (-)0.8% (Y-o-Y)
-चीन:इस साल की सितंबर तिमाही की GDP ग्रोथ 6.9% (YoY), अनुमान 6.8% था, जून तिमाही में 7% थी

अमेरिका में मौजूदा ब्याज दर 0-0.25%: 

बता दें कि अमेरिका में आखिरी बार 29 जून 2006 में ब्याज दर में बढ़ोतरी की गई थी और ग्लोबल फाइनेंशियल क्राइसिस को देखते हुए 18 सितंबर 2007 से ब्याज दर में कटौती शुरू हो गई थी। 16 दिसंबर 2008 को फेडरल रिजर्व न ब्याज दर में कटौती करके उसे 0-0.25 % कर दिया था, तब से ब्याज दर इसी स्तर पर बनी हुई है।

तो, अगले महीने की 16 तारीख को फेडरल रिजर्व जब ब्याज दर पर बैठक करेगा, तो ब्याज बढ़ाने से पहले कोर इंफ्लेशन, पेरोल्स डाटा के अलावा ग्रोथ से जुड़ी चिंताओं को भी ध्यान में रखेगा।

((अमेरिका के फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर स्थिर रखा, दिसंबर में बढ़ने के संकेत 
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/10/blog-post_49.html

कोई टिप्पणी नहीं