अक्टूबर में लगातार 12वें महीने कार की बिक्री बढ़ी

इस साल अक्टूबर में लगातार 12 वें महीने कारों की बिक्री में तेजी आई है। मजबूत त्योहारी मांग की वजह से अक्टूबर में सालाना आधार पर कारों की बिक्री 21.8% बढ़ी। SIAM यानी  Society Of Indian Automobile Manufacturers ने इसकी जानकारी दी।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल अक्टूबर में घरेलू मार्केट में 1,59,408 यूनिट्स कार की बिक्री हुई थी जो कि इस साल अक्टूबर में बढ़कर 1,94,158 यूनिट्स हो गई।

कारों की घरेलू बिक्री: (YoY)
कंपनी               अक्टू.15   बदलाव (%)       अक्टू.14
मारुति सुजुकी     97,951      21.54              80,589
ह्यूंदई               39,709       4.78               37,894
होंडा                 19,310      89.57              10,186
महिंद्रा               22,664      19.10             19,029
टाटा मोटर्स          11,049      15.16             9,594

इस दौरान मोटरसाइकिल की बिक्री में 5.66% की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल अक्टूबर में 10,08,761 यूनिट्स मोटरसाइकिल की बिक्री हुई थी जो कि इस साल अक्टूबर में बढ़कर 10,65,856 यूनिट्स हो गई।

((सितंबर में लगातार 11 वें महीने कारों की बिक्री बढ़ी
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/10/11.html

((अगस्त में पैसेंजर कारों की बिक्री कमोबेश मजबूत बनी रही 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/09/blog-post_76.html

कोई टिप्पणी नहीं