श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस: सितंबर तिमाही का मुनाफा बढ़ा, डिविडेंड की घोषणा

कमर्शियल वाहनों को कर्ज देने वाली कंपनी श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस ने इस साल की सितंबर तिमाही के मुनाफे में सालाना आधार पर 12% बढ़ोतरी की जानकारी दी है। कंपनी को पिछले साल की सितंबर तिमाही में 302.21 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था जो कि इस साल सितंबर तिमाही में बढ़कर 338.10 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी ने बताया कि खराब मॉनसून के बावजूद भारी वाहन सेगमेंट में कर्ज की मांग बनी रही।

इस दौरान कंपनी का NII यानी नेट इंटरेस्ट इनकम 1,007.23 करोड़ रुपए से 1,193.79 करोड़ रुपए पहुंच गया। हालांकि ग्रॉस एनपीए में बढ़ोतरी कंपनी के चिंता की बात है। पिछले साल की सितंबर तिमाही के मुकाबले इस साल की सितंबर तिमाही में कंपनी का ग्रॉस एनपीए 4.07% से बढ़कर 4.18% हो गया।

इसी बीच कंपनी के बोर्ड ने 4 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है।

((टोरेंट फार्मा: सितंबर तिमाही का मुनाफा तीन गुना बढ़ा 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/10/blog-post_64.html

कोई टिप्पणी नहीं