ग्रासिम इंडस्ट्रीज: सितंबर तिमाही का मुनाफा 17% बढ़ा

आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने इस साल की सितंबर तिमाही में 488 करोड़ रुपए के कंसोलिडेटेड मुनाफे की जानकारी दी है जो कि पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 17% अधिक है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 416 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

इस दौरान कंपनी की कंसोलिडेटेड बिक्री 5% बढ़कर 7864 करोड़ से 8297 करोड़ रुपए पर पहुंच गई।

अगर कंपनी के स्टैंडअलोन प्रदर्शन की बात करें तो पिछले साल की सितंबर तिमाही के मुकाबले इस साल की सितंबर तिमाही में उसका मुनाफा 13% बढ़कर 299 करोड़ रुपए से 338 करोड़ रुपए हो गया, जबकि बिक्री 15% बढ़कर 1582 करोड़ से 1818 करोड़ रुपए हो गई।

((श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस: सितंबर तिमाही का मुनाफा बढ़ा, डिविडेंड की घोषणा 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/10/blog-post_60.html

कोई टिप्पणी नहीं