हीरो मोटोकॉर्प: सितंबर तिमाही के अनुमान से बेहतर नतीजे

हीरो मोटोकॉर्प ने इस साल सितंबर तिमाही में अनुमान से बेहतर नतीजे की घोषणा की है। कंपनी ने इस साल सितंबर तिमाही में साल दर साल के आधार पर अपने मुनाफे में 1.1% बढ़ोतरी की जानकारी दी है, जबकि जानकारों को मुनाफा के साथ रेवेन्यू में ग्रामीण मांग में कमी और कमजोर मॉनसून की वजह से गिरावट का अनुमान था। लेकिन नए लांचेच और इनपुट लागत कम रहने से हीरो मोटो को प्रदर्शन सुधारने में मदद मिली।

हीरो मोटोकॉर्प ने इस साल सितंबर तिमाही में 772 करोड़ रुपए मुनाफा हुआ है जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 763 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। हालांकि ब्लूमबर्ग ने 717 करोड़ रुपए के मुनाफे का अनुमान लगाया था।

इस दौरान कंपनी की बिक्री 1.1% घटकर 6,915 करोड़ से 6,837 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। वहीं कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन इस साल सितंबर तिमाही में तिमाही आधार (Q-o-Q) आधार पर 70 बेसिस प्वाइंट जबकि सालाना आधार (Y-o-Y) पर 230 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 15.8% पहुंच गया।

पवन मुंजाल, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि सितंबर तिमाही बिक्री के रिवाइवल की शुरुआत है और इस साल की बची अगली दो तिमाहियों में इस रुझान को लेकर हम सतर्क आशावादी है। उन्होंने आगे कि फेस्टिव सीजन से बाजार का मूड पॉजिटिव हुआ है, जो कि आने वाले महीनों में बिक्री की इस गति को बनाए रखने में मदद कर सकता है।

((बायोकॉन: सितंबर तिमाही के मुनाफे में जोरदार बढ़ोतरी  
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/10/blog-post_21.html

कोई टिप्पणी नहीं