बायोकॉन: सितंबर तिमाही का मुनाफा तीन गुना बढ़ा

देश की सबसे बड़ी बायोफार्मा कंपनी बायोकॉन ने इस साल सितंबर तिमाही के मुनाफे में सालाना आधार पर तीन गुना बढ़ोतरी की जानकारी दी है। कंपनी ने इस साल सितंबर तिमाही में 306 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में ये आंकड़ा  102 करोड़ रुपए था। बायोकॉन ने सिंजिन में अपनी 11% हिस्सा बेचकर 203 करोड़ रुपए कमाया।

कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 11% बढ़कर 750 करोड़ रुपए से 828 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। बायोकॉन ने कहा कि इस तिमाही के दौरान उसने जेनरिक इंसुलिन ग्लैरजिन  के अलावा चार दूसरे बायोसिमिलर प्रोडक्ट के रिसर्च और डेवलपमेंट पर ज्यादा खर्च किया।

((DHFL: सितंबर तिमाही में 180 करोड़ रुपए का मुनाफा 
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/10/dhfl-180.html

कोई टिप्पणी नहीं