हिन्दुस्तान जिंक: सितंबर तिमाही का मुनाफा बढ़ा

वेदांता ग्रुप की सहयोगी कंपनी हिन्दुस्तान जिंक ने इस साल की सितंबर तिमाही में साल दर साल (Y-o-Y)के आधार पर मुनाफे और आमदनी में बढ़ोतरी की जानकारी दी है। वॉल्यूम ग्रोथ और बेहतर ऑपरेशन से कंपनी को इस साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में इस शानदार प्रदर्शन करने में मदद मिली है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा 4.6% बढ़कर 2,285 करोड़ रुपए हो गया, जबकि आमदनी  6.1% की बढ़ोतरी के साथ 4,033 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। अगर इस साल सितंबर तिमाही की अन्य आमदनी की बात करें तो पिछले साल की सितंबर तिमाही के मुकाबले 24.7% बढ़कर 868.9 करोड़ रुपए हो गई।

((HCL टेक: सितंबर तिमाही का मुनाफा गिरा, अंतरिम डिविडेंड की घोषणा 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/10/hcl.html

कोई टिप्पणी नहीं