साउथ इंडियन बैंक: सितंबर तिमाही का मुनाफा बढ़ा

साउथ इंडियन बैंक ने इस साल की सितंबर तिमाही के मुनाफे में साल दर साल के आधार पर 22.4% बढ़ोतरी की जानकारी दी है। बैंक को इस साल 30 सितंबर को समाप्त तिमाही के दौरान 93.38 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है जबकि पिछले साल इसी तिमाही में 76.30 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

इस दौरान बैंक की कुल आमदनी 8.5% बढ़कर 1,405.95 करोड़ रुपए से 1,526.19 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। लेकिन, इस दौरान बैंक का NPA बढ़ना चिंता की बात है।

इस साल सितंबर तिमाही में बैंक का NPA 1.39% रहा, जबकि पिछले साल की सितंबर तिमाही में ये 0.90% था।

((सिएंट: सितंबर तिमाही का मुनाफा 9% बढ़ा
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/10/9.html

कोई टिप्पणी नहीं