अशोक लेलैंड: सितंबर में 61% बिक्री बढ़ी

हिन्दुजा ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अशोक लेलैंड ने इस साल सितंबर में 14,771 यूनिट्स गाड़ियां बेची, जो कि पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 60.81% ज्यादा है। पिछले साल सितंबर में कंपनी ने 9,185 यूनिट्स गाड़ियां बेची थी।

इस दौरान कंपनी की हैवी और मीडियम कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 83.15% उछल कर 6,625 यूनिट्स से 12,134 यूनिट्स हो गई। इस साल सितंबर में कंपनी की लाइट कमर्शियल व्हीकल की बिक्री भी 3% की बढ़ोतरी के साथ 2,560 यूनिटेस से 2,637 यूनिट्स पहुंच गई। 

कोई टिप्पणी नहीं