सन टीवी: सितंबर तिमाही का मुनाफा 41% बढ़ा

सन टीवी ने जोरदार विज्ञापन रेवेन्यू के दम पर इस साल की सितंबर तिमाही के मनाफे में सालाना आधार पर 41.4% बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने पिछले साल की सितंबर तिमाही में 154.47 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था जो कि इस साल की सितंबर तिमाही में बढ़कर 218.38 करोड़ रुपए हो गया।

इस दौरान ऑपरेशंस से कंपनी की कुल आमदनी 11.6% बढ़कर 509.02 करोड़ से 568.09 करोड़ रुपए हो गई।

बात अगर कंपनी की विज्ञापन आय की करें तो इस साल सितंबर तिमाही में कंपनी की विज्ञापन से 301.37 करोड़ रुपए की कमाई हुई जो कि पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 15.8% ज्यादा है। कंपनी ने पिछले साल की इसी तिमाही में विज्ञापन से 260.26 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

((डाबर: सितंबर तिमाही का मुनाफा 19% बढ़ा,अंतरिम डिविडेंड की मंजूरी  
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/10/19_28.html

कोई टिप्पणी नहीं