डाबर: सितंबर तिमाही का मुनाफा 19% बढ़ा,अंतरिम डिविडेंड की मंजूरी

एफएमसीजी दिग्गज डाबर ने इस साल की सितंबर तिमाही में 341.1 करोड़ रुपए के मुनाफे की जानकारी दी, जो कि पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 18.7% अधिक है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 287.5 करोड़ रु. का मुनाफा हुआ था। टूथपेस्ट, बालों के तेल और होम केयर जैसी कंज्यूमर कैटेगरी में जोरदार मांग के दाम पर कंपनी बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रही।

इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 8.7% बढ़कर 1,924.1 करोड़ रुपए से 2,092.1 करोड़ रुपए पहुंच गई।

डाबर के सीईओ सुनील दुग्गल ने नतीजे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कम ग्रोथ और चुनौतीपूर्ण कारोबारी माहौल, जहां ज्यादातर कंज्यूमर प्रोडक्ट सेगमेंट में कम ग्रोथ का दबाव है, डाबर मुनाफे वाली ग्रोथ हासिल करने में कामयाब रही है। आने वाले दिनों में भी उन्होंने मुनाफे वाली ग्रोथ जारी रखने का भरोसा जताया।  

कंपनी के निदेशक मंडल ने 1.25 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड की मंजूरी दी।

((कोरोमंडल इंटरनेशनल: सितंबर तिमाही का कंसो.मुनाफा घटा 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/10/blog-post_85.html

कोई टिप्पणी नहीं