सिएट: सितंबर तिमाही का मुनाफा 30% बढ़ा

टायर बनाने वाली कंपनी सिएट ने इस साल की सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 30% मुनाफे की जानकारी दी है। कंपनी ने इस साल सितंबर तिमाही में 107 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में उसने 82 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था।

हालांकि इस दौरान बिक्री 2% गिरकर 1425 करोड़ से 1399 करोड़ रुपए हो गई। अनंत गोयनका, मैनेजिंग डायरेक्टर, सिएट, ने कहा," कच्चे तेल और रबड़ की कीमतों में कमी से फायदा हुआ है लेकिन बाजार में चीन के प्रोडक्ट की भरमार से इंडस्ट्री पर पिछली तिमाही में असर पड़ा है और कुछ हद तक हमारे टॉपलाइन पर भी। हालांकि कच्चे माल की कीमतों में कमी से हमारा मार्जिन सुधरा है।'

((डिश टीवी: सितंबर तिमाही में मुनाफे में पहुंची
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/10/blog-post_55.html

कोई टिप्पणी नहीं