स्ट्राइड्स आर्कोलैब: सितंबर तिमाही में 19 करोड़ रुपए का मुनाफा

फार्मा कंपनी स्ट्राइड्स आर्कोलैब ने इस साल की सितंबर तिमाही में 18.97 करोड़ रुपए के मुनाफे की जानकारी दी है जबकि पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी को 42.55 करोड़ रुपए का घाटा उठाना पड़ा था।

इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 286.97 करोड़ रुपए से बढ़कर 370 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी का कारोबार इस साल की सितंबर तिमाही में भारत, जो 30% योगदान देता है, समेत उभरते हुए बाजार में सुस्त रहा है, जबकि अमेरिकी और इंस्टिट्यूशनल बिजनेस में 47% की मजबूती आई है।

((सिएट: सितंबर तिमाही का मुनाफा 30% बढ़ा 
http://beyourmoneymanager.blogspot.com/2015/10/30.html

कोई टिप्पणी नहीं