सितंबर में लगातार 11 वें महीने कारों की बिक्री बढ़ी

इस साल सितंबर में भी कारों की बिक्री में तेजी आई है। नए मॉडलों की लॉन्चिंग, ईंधन की कीमतों में कमी, सस्ते होते कर्ज  की वजह से  लगातार 11 वें महीने कारों की बिक्री बढ़ी है। हालांकि सितंबर में मोटरसाइकिल की बिक्री में कमी टूव्हीलर कंपनियों के लिए चिंता की बात है।

सितंबर में साल दर साल के आधार पर कारों की बिक्री 9.8% बढ़ी, जबकि इस दौरान मोटरसाइकिल की बिक्री घटी है। SIAM यानी  Society Of Indian Automobile Manufacturers ने इसकी जानकारी दी। पिछले साल सितंबर में घरेलू मार्केट में 1,54,898 यूनिट्स कार की बिक्री हुई थी जो कि इस साल सितंबर में बढ़कर
1,69,590 यूनिट्स हो गई।

कारों की घरेलू बिक्री: (YoY)
कंपनी               सितं.15   बदलाव (%)        सितं.14
मारुति सुजुकी     87,916      7.94              81,447
ह्यूंदई               35,198                           34,906
होंडा                 17,800       85.41            9,600
महिंद्रा               18,717        -4.73            19,647
टाटा मोटर्स           10,226        4.72             9,765

((अगस्त में पैसेंजर कारों की बिक्री कमोबेश मजबूत बनी रही 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/09/blog-post_76.html

कोई टिप्पणी नहीं