विजया बैंक ने बेस रेट घटाया, कहां मिलेगा सबसे सस्ता लोन

सरकारी बैंक विजया बैंक ने अपने बेस रेट यानी मिनिमम लेंडिंग रेट में 0.15% कमी करते हुए 10% से 9.85% कर दिया। यानी अब आप यहां से 9.85% सालाना ब्याज पर कर्ज ले सकते हैं। नई दरें 4 सितंबर से लागू
हो गई हैं।

कुछ दिन पहले ही प्राइवेट बैंक HDFC बैंक ने बेस रेट में 0.35% की कमी करते हुए इसे 9.35% और सरकारी बैंक केनरा बैंक ने 0.10%  की कमी करते हुए इसे 9.90% कर दिया था। इस महीने की 29 तारीख को रिजर्व
बैंक मौद्रिक पॉलिसी की समीक्षा करेगा। उम्मीद की जा रही है कि इसमें ब्याज दर में चौथाई परसेंट की कटौती हो सकती है। घटती ग्रोथ को देखते हुए सरकार, इंडस्ट्री की तरफ से भी रिजर्व बैंक पर ब्याज दरों में कटौती
करने का जबरदस्त दबाव है।

कौन सा बैंक कितना ब्याज (बेस रेट) ले रहा है...(%)
HDFC बैंक: 9.35
भारतीय स्टेट बैंक: 9.7
ICICI  बैंक: 9.7
एक्सिस बैंक: 9.85
विजया बैंक: 9.85
यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया:9.9
बैंक ऑफ बड़ौदा:9.9
केनरा बैंक:9.9
इलाहाबाद बैंक:9.95
बैंक ऑफ इंडिया:9.95
फेडरल बैंक:9.95
IDBI बैंक: 10
पंजाब नेशनल बैंक:10
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: 10
      स्रोत: बैंक की वेबसाइट्स


((HDFC बैंक ने कर्ज घटाकर 9.35% किया, अभी सबसे सस्ता कर्ज
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/08/hdfc-935.html

((बैंक वालों ब्याज दर कब कम करोगे: RBI 
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/08/rbi_28.html

कोई टिप्पणी नहीं