मंगलवार को डाओ जोंस 470 अंक फिसला, यूरोपीय बाजार भी गिरे

चीन में मंदी की आहट से मंगलवार को भी निवेशकों में घबराहट देखी गई। एशियाई बाजारों में जमकर बिकवाली के बाद अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में भी निवेशक नए पोजीशन लेने से बचते रहे। डाओ जोंस 470 अंक लुढ़का, जबकि लंदन का फुट्जी 3% से ज्यादा फिसला।

चीन का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई खराब आया है जो कि दुनिया की दूसरी सबसे बडी़ इकोनॉमी में स्लोडाउन का एक और संकेत माना जा रहा है। इससे पहले चीन की जून तिमाही के विकास दर के आंकड़ों ने निवेशकों को निराश किया था। इसके अलावा, फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी के अनुमान को लेकर भी निवेशक सतर्क हैं।

अमेरिकी-यूरोपीय बाजारों का प्रदर्शन-(मंगलवार )-

एशियाई बाजारों का प्रदर्शन-(मंगलवार)
-भारत: निक्केई अगस्त मैन्युफैक्चरिंग PMI 52.3, जबकि जुलाई में ये 6 महीने में अधिक 52.7 था
-चीन: आधिकारिक अगस्त मैन्युफैक्चरिंग PMI 49.7, जबकि जुलाई में ये 50 था
- चीन: फाइनल Caixin/Markit अगस्त मैन्युफैक्चरिंग PMI 47.3, जुलाई में 47.8 था
-PMI: Purchasing Managers’ Index


((बाजार के लिए 'अमंगल' साबित हुआ मंगलवार, क्या रही वजह 

कोई टिप्पणी नहीं