अगर आपकी सैलरी से प्रोविडेंट फंड (PF) कटता है तो आपके लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation -EPFO) ने Employees' Deposit Linked Insurance Scheme (EDLI) के तहत अपने सदस्यों के इंश्योरेंस की अधिकतम सीमा बढ़ाकर 6 लाख रुपए कर दिया है। पहले सीमा 3.6 लाख थी। इससे 4 करोड़ कर्मचारियों को फायदा होगा।
हैदराबाद में Central Board of Trustees (CBT) की बैठक में इस बारे में फैसला लिया गया। पिछले साल इंश्योरेंस के तौर पर 30 हजार लाभार्थियों को 180 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया।
हैदराबाद में Central Board of Trustees (CBT) की बैठक में इस बारे में फैसला लिया गया। पिछले साल इंश्योरेंस के तौर पर 30 हजार लाभार्थियों को 180 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं