ग्रीस, अच्छे कॉर्पोरेट नतीजे से गुरुवार को US मार्केट जोश में

ग्रीस के मोर्चे से अच्छी खबर आ रही है। संसद ने तमाम विरोधों को दरकिनार करते हुए तीसरे बेलआउट पैकेज को मंजूरी दे दी है। साथ ही ECB यानी यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने ग्रीस के बैंकों को  इमर्जेंसी लेंडिंग बढ़ा दी है। ECB ने ब्याज दर भी स्थिर रखा है।

उधर, अमेरिका में शानदार कार्पोरेट नतीजे का सिलसिला जारी है। गूगल ने अप्रैल-जून तिमाही में मुनाफा बढ़ने की जानकारी दी है। सिटी ग्रुप ने भी इस दौरान मुनाफा और रेवेन्यू में बढ़ोतरी की जानकारी दी है।
इन सब खबरों से नैस्डेक गुरुवार को नई ऊंचाई पर बंद होने में कामयाब रहा। दूसरे अमेरिकी और यूरोपीय बाजार भी जोश में दिखे।

चीन ने अप्रैल-जून तिमाही में 7% की दर से विकास किया है, जो कि उम्मीद से बेहतर है। जानकार 7% से नीचे विकास दर रहने की उम्मीद कर रहे थे। मूडी ने 6.8% रहने का अनुमान लगाया था। साथ ही जून में चीन का औद्योगिक उत्पादन विकास दर 6.8% रहा, जो कि अनुमान से बेहतर है।

सोमवार को करीब 17 घंटे की मैराथन बैठक के बाद यूरोजोन के नेता सर्वसम्मत से ग्रीस को 92.5 अरब डॉलर का तीसरा  बेलआउट पैकेज देने को तैयार हो गए। ग्रीस को ये पैसे तीन साल में मिलेंगे। लेकिन, इसके लिए ग्रीस को अपने यहां आर्थिक सुधार करने होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं