चीन इस साल अप्रैल-जून तिमाही में 7% की दर से विकास किया है, जो कि उम्मीद से बेहतर है। जानकार 7% से नीचे विकास दर रहने की उम्मीद कर रहे थे। मूडी ने 6.8% रहने का अनुमान लगाया था। साथ ही जून में चीन का औद्योगिक उत्पादन विकास दर 6.8% रहा, जो कि अनुमान से बेहतर है।
उधर, ग्लोबल शेयर बाजार को गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे ग्रीस को मिले तीसरे बेलआउट पैकेज को स्थानीय संसद से मंजूरी की उम्मीद है। आज यानी बुधवार को इस पैकेज की मंजूरी मिलनी जरूरी है।
सोमवार को करीब 17 घंटे की मैराथन बैठक के बाद यूरोजोन के नेता सर्वसम्मत से ग्रीस को 92.5 अरब डॉलर का तीसरा बेलआउट पैकेज देने को तैयार हो गए। ग्रीस को ये पैसे तीन साल में मिलेंगे। लेकिन, इसके लिए ग्रीस को अपने यहां आर्थिक सुधार करने होंगे।



कोई टिप्पणी नहीं