IT रिटर्न फाइल करना हुआ और आसान, क्या है नई सुविधा

अगर आप इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वाले हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आयकर विभाग ने रिटर्न फाइल करना काफी आसान बना दिया है।

क्या है नई सुविधा: 
- टैक्सपेयर्स के लिए वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) पर
आधारित ई-फाइलिंग के वेरिफिकेशन सिस्टम शुरू
-अब टैक्सपेयर्स को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के बेंगलुरु ऑफिस में पावती दस्तावेज (अकनॉलेजमेंट डॉक्युमेंट) भेजने की जरूरत नहीं

क्या करना होगा टैक्सपेयर्स को: 
CBDT यानी  केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा इस बारे में अधिसूचित नियमों के अनुसार ऐसा कोई भी टैक्सपेयर्स जिसकी सालाना आय पांच लाख रुपए या कम है और उसका रिफंड दावा नहीं है, वह ई-फाइलिंग और उसके सत्यापन के लिए विभाग में रजिस्टर्ड अपने मोबाइल फोन नंबर और ई-मेल से सीधे इलेक्ट्रॉनिक वेरिफिकेशन कोड (ईवीसी) बना सकता है।

कुछ शर्तों के साथ है यह विकल्प: 
इनकम टैक्स रिटर्न भरने का यह सरल विकल्प आयकर अधिकारियों द्वारा तैयार कुछ शर्तों के साथ है।
इसमें टैक्सपेयर्स की जोखिम मानदंड और प्रोफाइल को आधार बनाया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यदि पांच लाख से कम आय वाले पैन नंबर धारक के खिलाफ विभाग का प्रतिकूल निष्कर्ष है, तो उसे ईमेल या मोबाइल नंबर से सत्यापन की अनुमति नहीं होगी।

इस तरह के मामलों को अन्य स्थापित प्रक्रियाओं, मसलन आधार डाटाबेस, इंटरनेट बैंकिंग या एटीएम वगैरह के जरिये सत्यापन कराना होगा।

आसान रुप में नया IT Return फॉर्म जारी, जानें नए में क्या है खास
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/05/it-return.html

कोई टिप्पणी नहीं