नैस्डेक सोमवार को लगातार तीसरे सत्र में रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद

अच्छे नतीजे और ग्रीस द्वारा यूरोपियन सेंट्रल बैंक और IMF को कर्ज चुकाने की शुरुआत करने की खबर से सोमवार को अमेरिका और यूरोपीय बाजार ने तेजी दर्ज की। नैस्डेक लगातार तीसरे सत्र में रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ।

अमेरिकी से बड़ी खबर-
-नैस्डेक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद
-कंपनियों के अच्छे नतीजे आने का सिलसिला जारी

उधर, करीब तीन हफ्ते तक बंद रहने के बाद सोमवार से ग्रीस के बैंक दोबारा खुले। साथ ही ग्रीस ने यूरोपियन सेंट्रल बैंक और IMF को कर्ज का भुगतान करना शुरू कर दिया है।

यूरोप से और बड़ी खबर-

-तीन हफ्ते तक बंद रहने के बाद सोमवार से ग्रीस के बैंक दोबारा
खुले
-ग्रीस ने यूरोपियन सेंट्रल बैंक, IMF  को कर्ज का भुगतान
करना शुरू किया
-ग्रीस ने IMF  को 2.2 अरब डॉलर कर्ज का भुगतान  किया

आज की दूसरी बड़ी खबर-
-भारत में मंगलवार यानी आज (21 जुलाई) से मॉनसून सत्र
शुरू, भूमि अधिग्रहण बिल, जीएसटी बिल, श्रम सुधार बिल
पर खास नजर
-दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस मंगलवार यानी आज (21 जुलाई)
को अप्रैल-जून तिमाही नतीजे की घोषणा करेगी

कोई टिप्पणी नहीं