पिछले कुछ समय तक ग्रीस का कर्ज संकट और चीन की ग्रोथ ग्लोबल मार्केट के लिए महत्वपूर्ण सुर्खियां बना रहा। चीन की अप्रैल-जून तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 7% रही जो कि उम्मीद से बेहतर है।
इसके लिए अलावा, ग्रीस कर्ज संकट भी फिलहाल सुलझ गया है और तीन हफ्ते के बाद स्थानीय बैंक आज से दोबारा खुल जाएंगे।
बाजार की नजर इस हफ्ते जिन महत्वपूर्ण घटनाओं पर है उसमें शामिल है--
-भारत में शुरू हो रहे संसद सत्र
-भारतीय कंपनियों इंफोसिस, HDFC बैंक, आइडिया, आयशर मोटर्स जैसी कंपनियों के नतीजे। इंफोसिस कल यानी 21 जुलाई को अप्रैल-जैन तिमाही के नतीजे पेश करेगी।
-ऑस्ट्रेलिया में मैक्वॉयरी ग्रुप की एजीएम पर नजर है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया अप्रैल-जून CPI महंगाई के आंकड़े पेश करने वाला है। रायटर्स के सर्वे के अनुसार, तिमाही आधार पर महंगाई दर 0.2%बढ़कर 0.8% रहने वाली है।
-न्यूजीलैंड का केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ न्यूजीलैंड(RBNZ) ब्याज दर पर बैठक करने वाला है जिसमें कैश रेट घटाकर 3% करने की संभावना है। डेयरी प्रोडक्ट की कीमतों में कमी और महंगाई कम होने की वजह से कैश रेट में कटौती की गुंजाइश बनी है।
-जापान का जून ट्रेड डाटा इसी हफ्ते जारी होना है। रायटर्स पोल का मानना है कि जून में जापान का एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 10% बढ़ सकता है। वहीं, इस दौरान इंपोर्ट में 4% की कमी आ सकती है।
-इस हफ्ते दक्षिण कोरिया के अप्रैल-जून तिमाही के GDP नंबर पर भी नजर रहेगी। मूडी के जानकारों का मानना है कि सालाना आधार पर इसमें 2.6% बढ़ोतरी आ सकती है।
-चीन के फ्लैश जुलाई PMI (परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स) पर भी बाजार इस हफ्ते नजर रखेगा। चीन ने पिछले हफ्ते ही अप्रैल-जून तिमाही का GDP नंबर जारी किया था जो कि उम्मीद से बेहतर माना जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं