अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कम हो रही कच्चे तेल और कमोडिटी की कीमतों के बीच एक्सपोर्ट के मोर्चे पर अच्छी खबर नहीं है। पिछले साल जून के मुकाबले इस साल जून में लगातार सातवें महीने देश का एक्सपोर्ट गिरा है। हालांकि इस दौरान इंपोर्ट में गिरावट आने से व्यापार घाटे में और कमी आई है।
एक्सपोर्ट:
व्यापार और वाणिज्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जून में देश का एक्सपोर्ट पिछले साल के जून के मुकाबले करीब 16 % गिरकर 26.5 अरब डॉलर से 22.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया। जानकारों का मानना है कि विदेशी मांग में कमी की वजह से एक्सपोर्ट में लगातार गिरावट देखी जा रही है।
अगर इस साल सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एक्सपोर्ट की बात करें तो ये करीब 17 % गिरकर 66.7 अरब डॉलर पर आ गया।
एक्सपोर्ट-
जून 2015 जून 2014 बदलाव
$22289.43 मिलियन $26479.72 मिलियन (-)15.82%)
142341.88 करोड़ रु. 158165.21 करोड़ रु. (-)10%)
अप्रैल-जून 2015-16 बदलाव
$ 66690.90 मिलियन (-)16.75 (YoY)
423315.24 करोड़ (-)11.61 %(YoY)
इंपोर्ट:
उधर, कच्चे तेल और सोने के इंपोर्ट में गिरावट की वजह से देश का इंपोर्ट भी पिछले साल के जून के मुकाबले इस साल जून में कम हुआ है। इस दौरान ये 13 % से ज्यादा की गिरावट के साथ 33.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
व्यापार घाटा-
जून 2015 जून 2014
10.9 अरब डॉलर 11.8 अरब डॉलर
इंपोर्ट-
जून 2015 जून 2014 बदलाव
$33116.55 मिलियन $ 38242.96 मिलियन (-)13.40%
211484.61 करोड़ रु. 228427.88 करोड़ रु. (-)7.42%
अप्रैल-जून 2015-16 बदलाव
$98916.56 मिलियन (-)12.61% (YoY)
676694.53 करोड़ रु. (-) 7.22%(YoY)
इस साल की अप्रैल-जून तिमाही में इंपोर्ट पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 12.61% कम होकर 98.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस तिमाही के दौरान व्यापार घाटा पिछले साल की समान तिमाही के 33.1 अरब डॉलर के मुकाबले 32.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
जून में साल दर साल के आधार पर सोने के इंपोर्ट में 30.96 % की गिरावट आई है जबकि चांदी का इंपोर्ट 60.88 % बढ़ा है।

कोई टिप्पणी नहीं