छोटे-मझोले उद्योगों (SMEs)के बाद स्टार्ट अप के लिए भी शेयर बाजार से पैसा जुटाना आसान हो जाएगा। जल्द ही इस बारे में लिस्टिंग नियम जारी किए जाएंगे। बाजार नियामक सेबी के चेयरमैन यू के सिन्हा ने इसकी जानकारी दी।
सिन्हा ने एक सेमिनार के दौरान वादा किया कि स्टार्ट अप की लिस्टिंग के लिए आसान नियम बनाए जाएंगे ताकि घरेलू शेयर बाजार से पैसा जुटाने में दिक्कत ना हो और पैसे के लिए उनको विदेशी बाजारों की ओर
रुख ना करना पड़े।
बाजार नियामक ने कहा कि आज ज्यादातर कामयाब भारतीय स्टार्ट अप न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज या सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। सिन्हा ने कहा कि कई वजहों से वो भारतीय शेयर बाजार से पैसा नहीं जुटा पाते हैं। लेकिन अब कोशिशकी जा रही है कि भारतीय स्टार्ट अप का फायदा देश को मिले और देश में ही उनको पैसा जुटाने में आसानी हो।
सिन्हा ने कहा कि छोटे और मझोले उद्योग (SMEs) के लिए शेयर बाजार में अलग से प्लेटफॉर्म बनाने का फायदा उनको मिल रहा है। बीएसई और एनएसई पर SMEs लिस्ट करा सकते हैं और शेयर बाजार से पैसा जुटा सकते हैं।
आज दोनों एक्सचेंज पर 95 SMEs लिस्टेड हैं जिनका मार्केट कैप 7200 करोड़ रुपए से ज्यादा है। सेबी के आश्वासन के बाद उम्मीद की जा सकती है कि स्टार्ट अप के भी अच्छे दिन जल्द आने वाले हैं।
स्टार्ट अप शुरू करने से पहले क्या करें क्या ना करें...
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/03/blog-post_19.html

कोई टिप्पणी नहीं