कमोडिटी ब्रोकर्स के लिए जरूरी खबर

मार्केट रेगुलेटर सेबी यानी भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड में मौजूदा कमोडिटी रेगुलेटर एफएमसी यानी वायदा बाजार आयोग के विलय का काम सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसी बीच माना जा रहा है कि सेबी अगस्त से कमोडिटी ब्रोकर्स का रजिस्ट्रेशन काम शुरू कर देगा। हालांकि ब्रोकर्स अभी सेबी-एफएमसी के विलय की अंतिम गाइडलाइंस का इंतजार कर रहे हैं।

SEBI-FMC विलय: 
कमोजिटी बाजार पर गंभीरता से नजर रखने के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस साल फरवरी में सेबी में एफएमसी के विलय के लिए एक साल की समय सीमा तय की थी लेकिन समय सीमा से काफी पहले सितंबर में ही विलय होने की उम्मीद है। सेबी चेयरमैन यूके सिन्हा का दावा है कि विलय का काम सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
यूके सिन्हा ने कहा, 'हम एफएमसी के अधिकारियों के साथ नियमित बैठक कर रहे हैं। सेबी के साथ एफएमसी के विलय का काम सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।'


विलय होने के बाद क्या होगा-
विलय हो जाने के बाद सभी कमोडिटी एक्सचेंज, इक्विटी एक्सचेंज की तरह माने जाएंगे और उनका संचालन नए कानूनों के तहत सेबी के माध्यम से होगा।

NSEL घोटाला और कमोडिटी मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव को देखते हुए कमोडिटी मार्केट पर सतर्क निगरानी रखने की जरूरत महसूस की जा रही थी।

कोई टिप्पणी नहीं