अप्रैल CPIमहंगाई दर@4.87%, मार्च IIP@ 2.1%

इकोनॉमी के मोर्चे पर अभी चिंता बरकरार है। हालांकि महंगाई के मोर्चे पर राहत का सिलसिला जारी है। ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल में CPI महंगाई दर घटकर चार महीने के निचले स्तर 4.87% पर पहुंच गई। मार्च में ये दर  5.25% थी जबकि पिछले साल अप्रैल में 8.38% दर्ज की गई थी। खाने-पीने की महंगाई दर में कमी की वजह से ये राहत मिली है।
-CPI महंगाई दर
अप्रैल 2015:  4.87%
मार्च,2015 :  5.25%
अप्रैल 2014:  8.38%
-CFPI महंगाई दर 
CFPI:Consumer Food Price Inflation
अप्रैल 2015:  5.11%
मार्च 2015 :  6.14%
अप्रैल 2014: 9.21%

अगर ताजा औद्योगिक उत्पादन विकास दर यानि IIP ग्रोथ आंकड़ों की बात करें तो मार्च में ये 2.1% दर्ज किया गया जबकि फरवरी में  5% था। पिछले साल अक्टूबर के बाद ये सबसे कम IIP ग्रोथ है। हालांकि, पिछले साल मार्च में औद्योगिक उत्पादन में 0.5% की निगेटिव ग्रोथ दर्ज की गई थी। कुल मिलाकर मार्च में औद्योगिक विकस उत्पादन 2.1% बढ़ा ।
-IIP ग्रोथ 
Index Of Industrial Production
मार्च 2015:  2.1%
फरवरी 2015: 5%
मार्च 2015: (-) 0.5%
2014-15: 2.8%
2013-14: (-0.1%)

आज CPI, IIP नंबर पर बाजार की नजर

कोई टिप्पणी नहीं