SBI, ICICI बैंक, HDFC बैंक का कर्ज सस्ता हुआ

राजन सर की क्लास के बाद बैंकों ने सस्ता किए कर्ज 
कर्ज सस्ता ना करने पर रिजर्व बैंक की फटकार के बाद देश के दिग्गज बैंकों SBI, ICICI बैंक, HDFC बैंक ने अपने-अपने कर्ज सस्ता कर दिए हैं। इस कारोबारी साल की पहली क्रेडिट पॉलिसी के बाद तीनों बैंकों ने बेस रेट 0.15%-0.25% कम करने की घोषणा की। बेस रेट में कटौती के बाद इन बैंकों से होम, ऑटो, पर्सनल लोन लेना अब सस्ता हो जाएगा।
ICICI बैंक: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने बेस रेट चौथाई परसेंट कम करके 9.75% किया। शुक्रवार से नई दरें लागू हो जाएंगी।
SBI: देश के सबसे बड़े बैंक ने बेस रेट में  0.15% की कटौती करते हुए  9.85% कर दिया।
HDFC बैंक: देश के दूसरे बड़े प्राइवेट बैंक ने कर्ज की दर  0.15% कम करके  9.85% कर दिया है। 13 अप्रैल से नई दरें लागू होंगी।
रिजर्व बैंक ने बैंकों को फटकार लगाते हुए कहा था कि इस साल रेपो रेट में आधे परसेंट की कटौती का फायदा ग्राहकों को देने में बैंक आनाकानी कर रहे हैं।
रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन ने क्रेडिट पॉलिसी समीक्षा में कहा है कि कुछ बैंक को छोड़कर सारे बैंक रेपो रेट में कटौती का फायदा देने में नाकाम रहे हैं।
सस्ता कर्ज का जमाना, कहां मिलेगा रिटर्न ज्यादा; जानने के लिए पढ़िए http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/04/blog-post_96.html
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2015/04/blog-post_96.html


कोई टिप्पणी नहीं