जापान: निगेटिव इंटरेस्ट रेट से इकोनॉमी को 'Positive' बनाने की कोशिश!
आर्थिक संकट से गुजर रही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी जापान ने ग्रोथ को पटरी पर लाने, निवेश और महंगाई दर बढ़ाने, आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए तमाम उपायों के बाद अब नया कदम उठाया है। जापान का केंद्रीय बैंक बैंक ऑफ जापान ने पहली बार निगेटिव इंटरेस्ट रेट पॉलिसी अपनाई है जिसके तहत बेंचमार्क इंटरेस्ट रेट (-)0.1% कर दिया है। यानी ब्याज दर को शून्य से नीचे कर दिया गया है। नई दरें 15 फरवरी से लागू होंगी।

निगेटिव इंटरेस्ट रेट क्यों-
जापान सरकार का लक्ष्य महंगाई दर को 2% पर लाना है। इस पहल के साथ अब लोग पैसा जमा करने की बजाय निवेश करने में रुचि लेंगे। पिछले साल दिसंबर में सालाना आधार पर जापान की कंज्युमर महंगाई दर महज 0.1% दर्ज की। जापान में 1990 के दशक से ही कमोबेश डिफ्लेशन (कीमतों में गिरावट) का दौर जारी है।

इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में जारी, अंतरराष्ट्रीय ग्रोथ में कमी, एक्सपोर्ट में कमी, चीन के आर्थिक विकास में कमी जैसे कई कारण हैं जिसने जापान को निगेटिव इंटरेस्ट रेट अपनाने को मजबूर किया है। चीन द्वारा मुद्रा येन का अवमूल्यन और बेंचमार्क ब्याज दर में कमी भी बैंक ऑफ जापान के इस कदम की वजह मानी जा रही है।

बैंक ऑफ जापान की बिल्डिंग

निगेटिव इंटरेस्ट के मायने-
निगेटिव इंटरेस्ट रेट का मतलब है प्राइवेट बैंक जमा धन पर इंटरेस्ट रेट देने के बजाय वसूल करेंगे। जिन्होंने बैंक में अपने धन को जमा किया है उन जमाकर्ताओं को इसके लिए नियमित रूप से भुगतान करना पड़ेगा। यानी इसका सीधा मतलब हुआ कि बैंक में पैसे रखने पर ब्याज मिलता है लेकिन अब बैंक में पैसे रखने पर 0.1% का ब्याज लगेगा।
-जापान के बैंक में पैसा जमा करने पर 0.1% का ब्याज चुकाना होगा
-लोग पैसा जमा करने की बजाय निवेश करने या फिर खर्च करने को तरजीह देंगे
-जापान के बैंक निवेश बढ़ाने के लिए कदम उठाने को मजबूर होंगे
-वाणिज्यिक बैंकों को बैंक ऑफ जापान में पैसा रखना महंगा पड़ेगा
-बैंक इकोनॉमी में जान फूंकने के लिए कर्ज देने की गति बढ़ाएंगे
-बैंक कंपनियों को ज्यादा पैसे दे सकेंगे, ताकि कंपनियां विस्तार करे और लोगों की बहाली करे
-महंगाई बढ़ाने और गिरती कीमत को थामने के लिए मांग में बढ़ोतरी की संभावना

किन देशों में निगेटिव इंटरेस्ट रेट-
जापान से पहले कई यूरोपीय देशों में पहले से निगेटिव इंटरेस्ट रेट पॉलिसी मौजूद है। डेनमार्क का बेंचमार्क इंटरेस्ट रेट  (-)0.65% है, स्वीट्जरलैंड में (-)0.75% है जबकि स्वीडन में (-)1.1% है। यूरोपियन सेंट्रल बैंक (ECB) अपने यहां जमा राशि पर (-)0.3% का ब्याज देता है।

कहना मुश्किल है कि जापान के इस नए कदम से ग्रोथ रफ्तार पकड़ेगी या नहीं लेकिन बैंक ऑफ जापान ने कहा है कि अगर आगे भी जरूरत पड़ी तो ब्याज दर को शून्य से और नीचे भी लाया जा सकता है।
Follow Me on: 

Twitter       Facebook    Google+   Linkedin   pinterest

Rajanish Kant शुक्रवार, 29 जनवरी 2016
NTPC: दिसंबर तिमाही का मुनाफा 19% गिरा, 1.60 रु./शेयर डिविडेंड देगी
NTPC ने इस वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 2,492.87 करोड़ रुपए के शुद्ध मुनाफे की जानकारी दी है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले 19%कम है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 3,074 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

इस दौरान कंपनी का शुद्ध रेवेन्यू भी 7.6% गिरकर 18,857 करोड़ रुपए से 17,413.31 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी के उत्पादन की बात करें तो पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के मुकाबले इस वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 0.91% घटकर 60.787 अरब यूनिट्स पर आ गया।

कंपनी के बोर्ड ने 1.60 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड देने पर सहमत हुआ है।
((सीमेंस: दिसंबर तिमाही का PAT 82% गिरा
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2016/01/pat-82.html

Follow Me on: 
Twitter       Facebook    Google+   Linkedin   pinterest

Rajanish Kant
सीमेंस: दिसंबर तिमाही का PAT 82% गिरा
सीमेंस ने इस वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में PAT (प्रॉफिट आफ्टर टैक्स) में सालाना आधार पर 82% की गिरावट की जानकारी दी है। हालांकि कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 6% बढ़ा है।

सीमेंस को इस वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 114 करोड़ रुपए मुनाफा हुआ जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 634 करोड़ रुपए था।

बात अगर कंपनी के रेवेन्यू की करें तो इस दौरान 2,141 करोड़ रुपए से 2,265 करोड़ रुपए हो गया।

((JSW स्टील: दिसंबर तिमाही में 923 करोड़ रु. का भारी भरकम नुकसान, 39,483 करोड़ रु. का कर्ज
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2016/01/jsw-923-39483.html
Follow Me on: 
Twitter       Facebook    Google+   Linkedin   pinterest

Rajanish Kant
JSW स्टील: दिसंबर तिमाही में 923 करोड़ रु. का भारी भरकम नुकसान, 39,483 करोड़ रु. का कर्ज
JSW स्टील ने इस वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 923 करोड़ रुपए के शुद्ध नुकसान की जानकारी दी है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 328 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री भी 33% घटकर 8,621 करोड़ रुपए हो गई। कंपनी ने इस वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर एक्सपोर्ट रेवेन्यू में भी कमी दर्ज की।

कंपनी का केपेक्स इस वित्त वर्ष में 5200 करोड़ रुपए का है। कंपनी इसमें से 4000 करोड़ रुपए पिछले 9 महीने में खर्च कर चुकी है।  JSW स्टील पर 31 दिसंबर तक 39,483 करोड़ रुपए का कर्ज था।


((L&T: दिसंबर तिमाही का मुनाफा 19% बढ़ा
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2016/01/l-19.html

Follow Me on: 
Twitter       Facebook    Google+   Linkedin   pinterest

Rajanish Kant
L&T: दिसंबर तिमाही का मुनाफा 19% बढ़ा
इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन दिग्गज L&T ने इस वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 1,035 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा कमाया, जो कि पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के मुकाबले 19% अधिक है।

इस दौरान कंपनी का कंसो.ग्रॉस रेवेन्यू 8.4% बढ़कर 26,058 करोड़ रुपए जबकि ऑपरेशंस से शुद्ध बिक्री 8% बढ़कर 23,850 करोड़ रुपए से 25,830 करोड़ रुपए और EBIDTA 8% कम होकर 2,890 करोड़ से 2,650 करोड़ रुपए हो गया।

बात अगर कंपनी के ग्रुप ऑर्डर बुक की करें, तो इस वित्त वर्ष में यह 2.56 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले 14% अधिक है। इसमें इंटरनेशनल ऑर्डर बुक की हिस्सेदारी 27% है।

((TVS मोटर:  दिसंबर तिमाही का मुनाफा 19% बढ़ा, अंतरिम डिविडेंड की घोषणा
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2016/01/tvs-19.html
Follow Me on: 
Twitter       Facebook    Google+   Linkedin   pinterest

Rajanish Kant
भारत, चीन, जापान के शेयर बाजारों का हाल (29 जनवरी)


((गुरुवार को डाओ जोंस 125 अंक चढ़ा, क्रूड $33 के पार, सोना फीका पड़ा 

Follow Me on: 
Twitter       Facebook    Google+   Linkedin   pinterest


Rajanish Kant
US डॉलर के लिए RBI रेफरेंस रेट (29 जन.)($1=₹ 67.8763)
अमेरिकी डॉलर के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक की संदर्भ दर
भारतीय रिज़र्व बैंक की दिनांक 29 जनवरी 2016 को अमेरिकी डॉलर के लिए संदर्भ दर ₹ 67.8763 है। पिछले दिन (28 जनवरी 2016) के लिए समतुल्‍य दर ₹ 68.0858 थी।

अमेरिकी डॉलर के लिए संदर्भ दर और पारस्‍परिक मुद्रा-दरों की मध्‍य दरों के आधार पर रुपये के लिए यूरो, ग्रेट ब्रिटेन पाउंड और जापानी येन की विनिमय दरें इस प्रकार हैं :

मुद्रातारीख
28 जनवरी 201629 जनवरी 2016
1 यूरो74.063774.0666
1 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड97.015597.7554
100 जापानी येन57.3656.26
टिप्‍पणी : एसडीआर रुपया दर संदर्भ दर पर आधारित होगी।


Source: www.rbi.org.in

Follow Me on: 
Twitter       Facebook    Google+   Linkedin   pinterest

Rajanish Kant
TVS मोटर: दिसंबर तिमाही का मुनाफा 19% बढ़ा, अंतरिम डिविडेंड की घोषणा
TVS मोटर ने इस वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के दौरान 107.7 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा कमाया, जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले 19.42% अधिक है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 90.18 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

कंपनी की शुद्ध बिक्री की बात करें, तो इस दौरान 11.92% बढ़कर 2,598.92 करोड़ रुपए से 2,908.83 करोड़ रुपए हो गई।

TVS मोटर के बोर्ड ने इस वित्त वर्ष के लिए 1 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है।

((यस बैंक: दिसंबर तिमाही का मुनाफा 25% बढ़ा
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2016/01/25_29.html

Follow Me on: 
Twitter       Facebook    Google+   Linkedin   pinterest

Rajanish Kant
यस बैंक: दिसंबर तिमाही का मुनाफा 25% बढ़ा
निजी बैंक यस बैंक ने इस वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 675.74 करोड़ रुपए के शुद्ध मुनाफे की जानकारी दी है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले 25.06% अधिक है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक को 540.29 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

इस दौरान बैंक की कुल आमदनी 17.49% बढ़कर 3,508.47 करोड़ रुपए से 4,122.12 करोड़ रुपए हो गई।

बैंक के लिए एनपीए बढ़ना चिंता का विषय है। पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 0.42% जो कि इस वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में बढ़कर 0.66% पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक का नेट एनपीए 0.1% के मुकाबले 0.22% दर्ज किया गया। एनपीए बढ़ने का असर बैंक की प्रोविजनिंग पर दिखी। बैंक ने फंसे हुए कर्ज के लिए प्रोविजनिंग पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के मुकाबले इस वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में करीब दुगुना करते हुए 69.86 करोड़ रुपए से 147.94 करोड़ रुपए कर दी। लेकिन, बैंक के एमडी और सीईओ राणा कपूर ने नतीजे को शानदार बताया है।

इस दौरान बैंक का इंटरेस्ट इनकम 13.60%  बढ़कर 2971.66 करोड़ रुपए से 3376.05 करोड़ रुपए और नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.2% के मुकाबले 3.4% पर पहुंच गया।

((टाइटन: दिसंबर तिमाही का मुनाफा 18% बढ़ा
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2016/01/18_29.html

Follow Me on: 
Twitter       Facebook    Google+   Linkedin   pinterest

Rajanish Kant
टाइटन: दिसंबर तिमाही का मुनाफा 18% बढ़ा
जूलरी और घड़ी बनाने वाली दिग्गज टाइटन ने इस वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 225.29 करोड़ रुपए के शुद्ध मुनाफे की जानकारी दी है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले 18.11% अधिक है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 190.73 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 2,898.28 करोड़ रुपए से बढ़कर 3,398.38 करोड़ रुपए पर पहुंच गई।

((डाबर इंडिया: दिसंबर तिमाही का मुनाफा 13% बढ़ा
http://beyourmoneymanager.blogspot.in/2016/01/13.html

Follow Me on: 
Twitter       Facebook    Google+   Linkedin   pinterest

Rajanish Kant