PF, FD, NPS, MF,इनकम टैक्स, PPF के नए नियम जान लें... #April 2019
स्मॉल सेविंग्स स्कीम PPF, सुकन्या समृद्धि योजना में पैसे लगाने वालों को झटका, नहीं बढ़ी ब्याज दर (अप्रैल-जून 2019 की ब्याज दर)
जो लोग पीपीएफ, पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम, किसान विकास पत्र, सुकन्या समृद्धि योजना, पोस्ट ऑफिस एफडी, एससीएसएस समेत तमाम छोटी बचत योजनाओं के लिए ब्याज दर में बढ़ोतरी की उम्मीद लगाए हुए थे, उनको झटका लगा है। सरकार ने इन बचत योजनाओं पर एक अप्रैल से लेकर 30 जून 2019 तिमाही के दौरान दिये जाने वाले ब्याज दरों को जनवरी-मार्च 2019 के स्तर पर ही रहने दिया है।
भारत सरकार के निर्णय को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री की मंजूरी मिलने पर अल्प बचत योजनाओं की ब्याज दरों को हर तिमाही में अधिसूचित किया जाता है। इन योजनाओं में अंतर्निहित ब्याज चक्रवृद्धि/भुगतान के आधार पर ब्याज दरें निम्नानुसार होंगी:-
बचत योजना | 01.01.2019 से 31.03.2019 तक के लिए ब्याज दर | 01.04.2019 से 30.06.2019 तक के लिए ब्याज दर | आकलन की आवृत्ति * |
बचत जमा | 4.0 | 4.0 | वार्षिक |
1 वर्षीय सावधि जमा | 7.0 | 7.0 | तिमाही |
2 वर्षीय सावधि जमा | 7.0 | 7.0 | तिमाही |
3 वर्षीय सावधि जमा | 7.0 | 7.0 | तिमाही |
5 वर्षीय सावधि जमा | 7.8 | 7.8 | तिमाही |
5 वर्षीय आवर्ती जमा | 7.3 | 7.3 | तिमाही |
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (5 वर्ष) | 8.7 | 8.7 | तिमाही और देय |
5 वर्षीय मासिक आय खाता | 7.7 | 7.7 | मासिक और देय |
5 वर्षीय राष्ट्रीय बचत पत्र | 8.0 | 8.0 | वार्षिक |
सार्वजनिक भविष्य निधि योजना | 8.0 | 8.0 | वार्षिक |
किसान विकास पत्र | 7.7 (परिपक्वता 112 माह में) | 7.7 (परिपक्वता 112 माह में) | वार्षिक |
सुकन्या समृद्धि योजना | 8.5 | 8.5 | वार्षिक |
PPF खाते को दोबारा चालू करना आसान है, जानें तरीका...
SBI, ICICI बैंक में घर बैठे कैसे खोलें PPF अकाउंट
PPF, किसान विकास पत्र, सुकन्या समृद्धि खाते की नई ब्याज दर जान लें
PPF, सुकन्या समृद्धि योजना में पैसे लगाने जा रहे हैं तो ताजा खबर जान लें (जनवरी-मार्च 2019 की ब्याज दर)
भारत सरकार के निर्णय को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री की मंजूरी मिलने पर अल्प बचत योजनाओं की ब्याज दरों को हर तिमाही में अधिसूचित किया जाना है। तदनुसार, चालू वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही (1 जनवरी, 2019 से शुरू और 31 मार्च, 2019 को समाप्ति) के लिए विभिन्न अल्प बचत योजनाओं पर ब्याज दरों की घोषणा की गई है। इन योजनाओं में अंतर्निहित ब्याज चक्रवृद्धि/भुगतान के आधार पर ब्याज दरें निम्नानुसार होंगी:
बचत योजना | 01.10.2018 से 31.12.2018 तक के लिए ब्याज दर | 01.01.2019 से 31.03.2019 तक के लिए ब्याज दर | आकलन की आवृत्ति * |
बचत जमा | 4.0 | 4.0 | वार्षिक |
1 वर्षीय सावधि जमा | 6.9 | 7.0 | तिमाही |
2 वर्षीय सावधि जमा | 7.0 | 7.0 | तिमाही |
3 वर्षीय सावधि जमा | 7.2 | 7.0 | तिमाही |
5 वर्षीय सावधि जमा | 7.8 | 7.8 | तिमाही |
5 वर्षीय आवर्ती जमा | 7.3 | 7.3 | तिमाही |
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (5 वर्ष) | 8.7 | 8.7 | तिमाही और देय |
5 वर्षीय मासिक आय खाता | 7.7 | 7.7 | मासिक और देय |
5 वर्षीय राष्ट्रीय बचत पत्र | 8.0 | 8.0 | वार्षिक |
सार्वजनिक भविष्य निधि योजना | 8.0 | 8.0 | वार्षिक |
किसान विकास पत्र | 7.7 (परिपक्वता 112 माह में) | 7.7 (परिपक्वता 112 माह में) | वार्षिक |
सुकन्या समृद्धि योजना | 8.5 | 8.5 | वार्षिक |
अब घर बैठे ही पोस्ट ऑफिस में पैसा जमा करें और निकालें, जानें पूरी प्रक्रिया
दीमाग में पोस्ट ऑफिस का नाम आते ही चिट्ठी पत्री,मनीऑर्डर,पैसा जमा करना और निकालना कुछ ऐसी ही चीजें दिमाग में आती हैं।लेकिन अब पोस्ट ऑफिस भी आपको घर बैठे ही बैंकिंग की सारी सुविधाएं देने के लिए तैयार है। आप घर बैठे ही पैसे जमा कर सकते हैं, पैसे निकाल सकते हैं, एफडी-आरडी-पीपीएफ-सुकन्या समृद्धि योजना खाता बगैरह खोल सकते हैं, मतलब इंटरनेट बैंकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। लेकिन, कैसे। इसकी पूरी प्रक्रिया जान लें।
पोस्टऑफिस बचत खाता वाले ग्राहकों को अपने पोस्ट ऑफिस की होम ब्रांच में जाकर आवेदन फॉर्म जमा करना होगा. इसे जमा करने के बाद इंटरनेट बैंकिंग सुविधा अगले दिन से शुरू हो जाएगी। मीडिया सूत्रों के मुताबिक इंटरनेट बैंकिंग एक्टिवेट हो जाने पर इसकी सूचना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के रूप में मिल जाएगी।इंटरनेट बैंकिंग एक्टिवेट हो जाने के बाद आपको इसे वेबसाइट पर हाइपर लिंक 'New user activation' का इस्तेमाल करके कॉन्फिगर करना होगा।डाकखाने में Saving Account रखने वाला कोई भी व्यक्ति इंटरनेट बैंकिंग सेवा का फायदा
https://ebanking.indiapost.gov.in/ पर जाकर उठा सकता है।
केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने पोस्ट ऑफिस में इंटरनेट बैंकिंग सुविधा शुरू करते हुए कहा कि अब लगभग 17 करोड़ पीओएसबी खाते अंतर-संचालित होंगे और ग्राहक अपनी रकम ऑनलाइन डाकघर के आरडी और पीपीएफ खातों में जमा करा सकेंगे। इस सुविधा से ग्राहकों को डाकघर जाए बिना ही लेन-देन करने में सहायता मिलेगी। सिन्हा ने कहा कि डाकघर की नवीन वेबसाइट आकर्षक और प्रयोक्ता अनुकूल है और इसे विभिन्न उपकरणों पर आसानी से देखा जा सकता है। इन पर सूचनाएं व्यवस्थित क्रम में हैं। विभाग की नई वेबसाइट विभाग की डिजिटल पहुंच को बढ़ाने की दिशा में एक और कदम है।
(('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'