सॉवरेन हरित बॉण्ड की नीलामी
भारत सरकार ने निम्नलिखित विवरण के अनुसार ₹8,000 करोड़ की अधिसूचित राशि के लिए दो सॉवरेन हरित बॉण्ड की बिक्री (पुनर्निर्गम) की घोषणा की है।
क्र. सं. | प्रतिभूति | चुकौती की तारीख | अधिसूचित राशि (₹ करोड़) | भारत सरकार की विशिष्ट अधिसूचना | नीलामी की तारीख | भुगतान की तारीख |
1 | 7.10% जीओआई एसजीआरबी 2028 | 27 जनवरी 2028 | 4,000 | एफ़.सं4(2)-बी(डब्ल्यू&एम)/2022 दिनांकित 3 फरवरी 2023 | 9 फरवरी 2023 (गुरुवार) | 10 फरवरी 2023 (शुक्रवार) |
2 | 7.29% जीओआई एसजीआरबी 2033 | 27 जनवरी 2033 | 4,000 | |||
कुल | 8,000 |
2. भारत सरकार के पास उपरोक्त प्रत्येक प्रतिभूति में ₹2,000 करोड़ रुपए की सीमा तक, अतिरिक्त अभिदान बनाए रखने का विकल्प होगा।
3. इन प्रतिभूतियों की बिक्री भारतीय रिज़र्व बैंक, मुंबई कार्यालय, फोर्ट, मुंबई-400001 के माध्यम से होगी। यह बिक्री उपर्युक्त निर्दिष्ट ‘विशिष्ट अधिसूचना’ में उल्लिखित नियमों और शर्तों और 27 मार्च 2018 को जारी सामान्य अधिसूचना एफ़.सं.4(2)-डब्ल्यू&एम/2018 के अनुसार की जाएगी।
4. 7.10% जीओआई एसजीआरबी 2028 और 7.29% जीओआई एसजीआरबी 2033 की नीलामी एक समान मूल्य पद्धति का प्रयोग करके आयोजित की जाएगी। नीलामी के लिए प्रतिस्पर्धात्मक और गैर-प्रतिस्पर्धात्मक दोनों बोलियां इलेक्ट्रॉनिक फार्मेट में भारतीय रिज़र्व बैंक के कोर बैंकिंग सोल्युशन (ई-कुबेर) प्रणाली पर 9 फरवरी 2023 (गुरुवार) को प्रस्तुत करनी होगी। गैर-प्रतिस्पर्धात्मक बोलियां पूर्वाह्न 10.30 बजे से पूर्वाह्न 11.00 बजे के बीच तथा प्रतिस्पर्धात्मक बोलियां पूर्वाह्न 10.30 बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे के बीच प्रस्तुत करनी होगी। परिणाम की घोषणा उसी दिन की जाएगी और सफल बोली लगाने वालों को भुगतान 10 फरवरी 2023 (शुक्रवार) को करना होगा।
5. अतिरिक्त प्रतिस्पर्धी हामीदारी (एसीयू) भाग के हामीदारी हेतु बोलियां प्राथमिक व्यापारी द्वारा भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली पर 9 फरवरी 2023 (गुरुवार) को पूर्वाह्न 09.00 बजे से पूर्वाह्न 09.30 बजे तक प्रस्तुत की जा सकती है।
6. स्टॉक 6 फरवरी - 9 फरवरी 2023 तक की अवधि के लिए "जब जारी किया गया" ट्रेडिंग के लिए पात्र होंगे।
7. नीलामी हेतु परिचालन संबंधी दिशानिर्देश और अन्य जानकारियाँ अनुलग्नक में दी गई है।
('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'
((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं!