Results for "GST"
GST Collection: मई में 1,57,090 करोड़ रुपये का सकल जीएसटी राजस्व एकत्र किया गया-सरकार


मई 2023 के लिए 1,57,090 करोड़ रुपये का सकल जीएसटी राजस्व एकत्र किया गया; साल-दर-साल विकास दर 12 प्रतिशत


लगातार 14 महीनों के लिए मासिक जीएसटी राजस्व 1.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक, जीएसटी की स्थापना के बाद से 5वीं बार 1.5 लाख करोड़ रुपये के पार

माल के आयात से राजस्व वर्ष-दर-वर्ष 12 प्रतिशत अधिक; घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) का राजस्व वर्ष-दर-वर्ष 11 प्रतिशत अधिक


मई, 2023 में सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का राजस्व 1,57,090 करोड़ रुपये है, जिसमें सीजीएसटी 28,411 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 35,828 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 81,363 करोड़ रुपये (माल के आयात पर 41,772 करोड़ रुपये की वसूली सहित) और उपकर 11,489 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्रित 1,057 करोड़ रुपये सहित) है।

सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी में 35,369 करोड़ रुपये और एसजीएसटी में 29,769 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। नियमित भुगतान के बाद मई 2023 में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 63,780 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 65,597 करोड़ रुपये है।

मई 2023 के महीने का राजस्व पिछले साल इसी महीने में जीएसटी राजस्व से 12 प्रतिशत अधिक है। महीने के दौरान, माल के आयात से राजस्व 12 प्रतिशत अधिक था और घरेलू लेनदेन से राजस्व (सेवाओं के आयात सहित) पिछले वर्ष इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से राजस्व की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।

नीचे दिया गया चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व में रुझान दिखाता है। तालिका मई 2022 की तुलना में मई 2023 के महीने के दौरान प्रत्येक राज्य में एकत्रित जीएसटी के राज्य-वार आंकड़ों को दर्शाती है।


मई 2023 के दौरान जीएसटी राजस्व की राज्यवार वृद्धि [1]

 

राज्यकेंद्रशासित प्रदेश

मई-22

मई-23

वृद्धि(%)

जम्मू-कश्मीर

372

422

14

हिमाचल प्रदेश

741

828

12

पंजाब

1833

1744

-5

चंडीगढ़

167

259

55

उत्तराखंड

1309

1431

9

हरियाणा

6663

7250

9

दिल्ली

4113

5147

25

राजस्थान

3789

3924

4

उत्तर प्रदेश

6670

7468

12

बिहार

1178

1366

16

सिक्किम

279

334

20

अरुणाचल प्रदेश

82

120

47

नगालैंड

49

52

6

मणिपुर

47

39

-17

मिजोरम

25

38

52

त्रिपुरा

65

75

14

मेघालय

174

214

23

असम

1062

1217

15

पश्चिम बंगाल

4896

5162

5

झारखंड

2468

2584

5

ओडिशा

3956

4398

11

छत्तीसगढ़

2627

2525

-4

मध्य प्रदेश

2746

3381

23

गुजरात

9321

9800

5

दादरा और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव

300

324

8

महाराष्ट्र

20313

23536

16

कर्नाटक

9232

10317

12

गोवा

461

523

13

लक्षद्वीप

1

2

210

केरल

2064

2297

11

तमिलनाडु

7910

8953

13

पुडुचेरी

181

202

12

अंडमान निकोबार द्वीप समूह

24

31

27

तेलंगाना

3982

4507

13

आंध्र प्रदेश

3047

3373

11

लद्दाख

12

26

113

अन्य केंद्रशासित प्रदेश

185

201

9

केंद्र का क्षेत्राधिकार

140

187

34

कुल योग

102485

114261

11


(साभार- pib)

('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'

((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं! 





Plz Follow Me on: 

-Videos on IPO, share market: -Videos on Mutual Fund -Insurance हर किसी के लिए क्यों जरूरी पर Video -Videos on FD/RD,Bank,Post office -Videos on Home Loan, Home -Videos on PF, Pension Scheme, Retirement Fund -Videos on Children & Women's Fin. Planning -Videos on Savings, Investment, Fin.Literacy, Fin.Planning -Income Tax & How to save Tax पर Video -Video on Gold & Silver Investment; सोना और चांदी में निवेश पर वीडियो -Videos on Bitcoin, Cryptocurrency investment -Video on Commodities - Money, investment, savings in Marathi (beyourmoneymanagerMarathi)


Rajanish Kant शुक्रवार, 2 जून 2023