Results for "Financial product"
RBI ने ‘विनियमित संस्थाओं द्वारा वित्तीय उत्पादों एवं सेवाओं का विज्ञापन, विपणन और विक्रय' संबंधी संशोधन निदेश का मसौदा जारी किया I Misselling, Financial Product, beyourmoneymanager I

भारतीय रिज़र्व बैंक ने ‘विनियमित संस्थाओं द्वारा वित्तीय उत्पादों एवं सेवाओं का विज्ञापन, विपणन और विक्रय' संबंधी संशोधन निदेश का मसौदा जारी किया



वर्तमान में, बीमा एजेंसी कारोबार के संदर्भ में ग्राहक उपयुक्तता और अनुकूलता तथा अन्य संबंधित मामलों से संबंधित अनुदेश अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर) और आवास वित्त कंपनियों को जारी किए गए हैं। समीक्षा करने के बाद यह निर्णय लिया गया है कि सभी बैंकों और एनबीएफसी को वित्तीय उत्पादों और सेवाओं (अन्य पक्षकार उत्पादों और सेवाओं सहित) के विज्ञापन, विपणन और विक्रय संबंधी व्यापक अनुदेश जारी किए जाए, जिसमें प्रत्यक्ष बिक्री एजेंट (डीएसए) / प्रत्यक्ष विपणन एजेंट (डीएमए) के कार्यकलाप, डार्क पैटर्न, अपविक्रय की रोकथाम आदि शामिल होंगे।

2. तदनुसार, 6 फरवरी 2026 के विकासात्मक और विनियामक नीतियों पर वक्तव्य में की गई घोषणा के अनुसार, भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज जन सामान्य से अभिमत के लिए निम्नलिखित संशोधन निदेशों के मसौदे जारी किए हैं, जिसके द्वारा भारतीय रिज़र्व बैंक के विनियमन विभाग द्वारा जारी मौजूदा निदेशों में संशोधन प्रस्तावित है।

  1. भारतीय रिज़र्व बैंक (वाणिज्यिक बैंक – दायित्वपूर्ण कारोबार आचरण) संशोधन निदेश, 2026

  2. भारतीय रिज़र्व बैंक (लघु वित्त बैंक - दायित्वपूर्ण कारोबार आचरण) संशोधन निदेश, 2026

  3. भारतीय रिज़र्व बैंक (भुगतान बैंक - दायित्वपूर्ण कारोबार आचरण) संशोधन निदेश, 2026

  4. भारतीय रिज़र्व बैंक (स्थानीय क्षेत्र बैंक - दायित्वपूर्ण कारोबार आचरण) संशोधन निदेश, 2026

  5. भारतीय रिज़र्व बैंक (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक - दायित्वपूर्ण कारोबार आचरण) संशोधन निदेश, 2026

  6. भारतीय रिज़र्व बैंक (शहरी सहकारी बैंक - दायित्वपूर्ण कारोबार आचरण) संशोधन निदेश, 2026

  7. भारतीय रिज़र्व बैंक (ग्रामीण सहकारी बैंक - दायित्वपूर्ण कारोबार आचरण) संशोधन निदेश, 2026

  8. भारतीय रिज़र्व बैंक (सभी भारतीय वित्तीय संस्थाएं - दायित्वपूर्ण कारोबार आचरण) संशोधन निदेश, 2026





(साभार- www.rbi.org.in)

('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'

((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं! 

A- My Youtube Channels: 


B: My Blogs & Website: 
 
C-My published books on Amazon:      

1-कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले हर लोगों के लिए जरूरी किताब।
2-अचानक की गई बंदी इंसान को संभलने का मौका नहीं देती। ऐसे में आनंद के साथ जीने के उपाय क्या हैं। मेरी इस किताब में पढ़िये...बंदी में कैसे रहें बिंदास" 
3-अमीर बनने के लिए पैसों से खेलना आना चाहिए। पैसों से खेलने की कला सीखने के लिए पढ़िये...
4-बच्चों को फाइनेंशियल एजुकेशन क्यों देना चाहिए पर हिन्दी में किताब- 'बेटा हमारा दौलतमंद बनेगा' - 
5-अमीर बनने की ख्वाहिश हममें से हर किसी की होती है, लेकिन इसके लिए लोगों को पैसे से पैसा बनाने की कला तो आनी चाहिए। कैसे आएगी ये कला, पढ़िये - 'आपका पैसा, आप संभालें' - 
6-इंसान के पास संसाधन या मार्गदर्शन हो या ना हो, सपने जरूर होने चाहिए। सिर्फ सपने के सहारे भी कामयाब होने वालों की दुनिया में कमी नहीं है। - 'जब सपने बन जाते हैं मार्गदर्शक' -
7-बेटियों को बहादुर बनने दीजिए और बनाइये, ये समय की मांग है,  "बेटी तुम बहादुर ही बनना " -
8 -अपनी हाउसिंग सोसायटी को जर्जर से जन्नत बनाने के लिए पढ़ें,  डेढ़ साल बेमिसाल -

D-My Social Media Handle:  
1) Twitter,Now X :    
2) Facebook
3) Facebook Page;   
4) Linkedin:  
5) Instagram

          

Rajanish Kant शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026
गिफ्ट में अपनों को सामान के बदले क्यों ना कोई वित्तीय या निवेश प्रोडक्ट दें

गिफ्ट में अपनों को सामान के बदले क्यों ना कोई वित्तीय या निवेश प्रोडक्ट दें

Rajanish Kant बुधवार, 16 अगस्त 2017
अपने बच्चों को गिफ्ट में फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स देंगे, तो कैसा रहेगा? कई फायदे हैं इसके
कोई भी मां-बाप अपने बच्चों को उसके बर्थडे पर, परीक्षा में अच्छे नंबर लाने या कई दूसरे मौकों पर कोई भी ऐसा  गिफ्ट देकर उसे मायूस नहीं करना चाहता, जो उसे पसंद ना हो। लेकिन, गिफ्ट में कोई ऐसी चीज दी जाए जो कि बच्चों के भविष्य के लिए फायदेमंद तो हो ही, समय आने और जरूरत पड़ने पर मां-बाप का भी आर्थिक बोझ कम करे, तो कैसा रहेगा। अब आप पूछेंगे कि ऐसी कौन सी चीज है?  तो, वो चीज है फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स या वित्तीय उत्पाद। इसमें शामिल हैं इंश्योरेंस, म्युचुअल फंड्स, बैंक एफडी, सुकन्या समृद्धि योजना, किसान विकास पत्र जैसे निवेश साधन।  

बच्चों को गिफ्ट के तौर चाहे तो इंश्योरेंस खरीद लीजिए, चाहे म्युचुअल फंड्स, बैंक एफडी, सुकन्या समृद्धि योजना, किसान विकास पत्र में पैसे लगा दीजिए, लंबी अवधि में अच्छा-खासा रिटर्न मिल सकता है। हां, एक बात याद रखियेगा, इनमें निवेशित पैसों के साथ छेड़छाड़ मत कीजिएगा। जब आपको लगे कि बच्चों की हायर एजुकेशन के लिए या फिर उसकी शादी के लिए पैसों की सख्त जरूरत है तब उन पैसों को निवेश साधनों से निकालकर इस्तेमाल कर सकते हैं। 

जिस हिसाब से महंगाई बढ़ रही है, खास कर पढ़ाई-लिखाई और शादी-विवाह की महंगाई दर तो काफी तेजी से बढ़ रही है, भविष्य में इसका मुकाबला करने के लिए हम अभी से निवेश की रणनीति अपनाएंगे तो बेहतर होगा। अब अपने बच्चों को कोई सामान गिफ्ट में दीजिएगा, तो बच्चा तो खुश होगा, लेकिन भविष्य में उस सामान 
की क्या अहमियत रह जाएगी, कभी सोचा है आपने।  बच्चों को उसकी जरूरत का सामान जरूर दीजिए, लेकिन कुछ ऐसे गिफ्ट भी दीजिए जो उसके भविष्य में काम आ सके और आपके भी। 

>गिफ्ट के तौर पर फाइनेंशियल प्रोडक्ट देते समय कुछ ध्यान रखने वाली बातें:
-कोई भी फाइनेंशियल प्रोडक्ट चुनते समय सावधान रहें। लंबी अवधि में जिससे वेल्थ क्रिएशन हो, अपने बच्चे को गिफ्ट के तौर पर उसी प्रोडक्ट में पैसे लगाएं। 
-किसी म्युचुअल फंड स्कीम में पैसे लगा रहे हैं तो उस स्कीम के साथ-साथ उस फंड हाउस का लंबी अवधि का ट्रैक रिकॉर्ड भी देख लीजिएगा। 
-जोखिम वाले फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स से बचना सही रहेगा

तो, अगली बार जब भी अपने बच्चे को कोई गिफ्ट देने की योजना बनाएंगे, तो फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स को जरूर ध्यान में रखेंगे। 
((चाइल्ड के लिए अभी से करें प्लान, तभी बनी रहेगी उसकी मुस्कान
((बच्चों से है प्यार, तो उनके लिए रखें फाइनेंशियल प्लान तैयार
(('Money मित्र' बनकर दें बच्चों को लाड़-प्यार  
((जब आपके बच्चे को बर्थडे गिफ्ट में मिले पैसे, तो ये काम जरूर करें
((अब अपने बच्चों को बिंदास दीजिए बैंकों से जुड़ी जिम्मेदारी
(("दौलतमंद बनने की चाहत है, तो फाइनेंस, इतिहास, केमिस्ट्री, बायोलॉजी को भूल जाएं!"
(इंश्योरेंस के बारे में beyourmoneymanager पर जानकारी
(म्युचुअल फंड के बारे में beyourmoneymanager पर जानकारी
(बचत, निवेश संबंधी beyourmoneymanager के लेख
(शेयर बाजार पर beyourmoneymanager के लेख
(फाइनेंशियल प्लानिंग से संबंधित beyourmoneymanager के लेख
-----------------------------------------------------------
((वॉरेन बफेट को इंडेक्स फंड पसंद है, कहा, दूसरे निवेश में निवेशक नहीं मैनेजर अमीर बनते हैं 
((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं! 
((जानें वो आंकड़े-सूचना-सरकारी फैसले और खबर, जो शेयर मार्केट पर डालते हैं असर
((ये दिसंबर तिमाही को कुछ Q2, कुछ Q3 तो कुछ Q4 क्यों बताते हैं ?
((कैसे करें शेयर बाजार में एंट्री 
((सामान खरीदने जैसा आसान है शेयर बाजार में पैसे लगाना
((खुद का खर्च कैसे मैनेज करें? 

((मेरा कविता संग्रह "जब सपने बन जाते हैं मार्गदर्शक"खरीदने के लिए क्लिक करें 

(ब्लॉग एक, फायदे अनेक

Plz Follow Me on: 
((शेयर बाजार के माहिर  खिलाड़ी बनेंगे अगर ये किताबें पढ़ेंगे ; These books to help you to become Skilled Investor

((खुद से ऐसे चुनें वो शेयर, जो मुनाफा दे धाकड़...Here is the easy way to stocks to investment  
((निवेश: 5 गलतियों से बचें, मालामाल बनें Investment: Save from doing 5 mistakes 

Rajanish Kant मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017