Results for "जीएसटी"
अप्रैल 2023 के लिए GST (जीएसटी) राजस्व संग्रह अब तक का सर्वाधिक 1.87 लाख करोड़ रुपये रहा

 


अप्रैल 2023 में सकल जीएसटी संग्रह अब तक का सबसे अधिक 19,495 करोड़ रुपये रहा जो अप्रैल 2022 के अब तक के 1,67,540 करोड़ रुपये के सर्वाधिक संग्रह से अधिक है


अप्रैल 2023 के लिए जीएसटी राजस्व वर्ष-दर-वर्ष जीएसटी राजस्व से 12 प्रतिशत अधिक है

20 अप्रैल 2023 को 9.8 लाख लेनदेन के माध्यम से एक दिन में 68,228 करोड़ रुपये का अब तक का सर्वाधिक कर संग्रहित किया गया


अप्रैल2023 के महीने में सकल जीएसटी राजस्व 1,87,035 करोड़ रुपये संग्रहित किया गया, जिसमें सीजीएसटी 38,440 करोड़ रुपयेएसजीएसटी 47,412 करोड़ रुपयेआईजीएसटी 89,158 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर संग्रहित 34,972 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 12,025 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर एकत्रित 901 करोड़ रुपये सहित) है।

सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी में 45,864 करोड़ रुपये और एसजीएसटी में 37,959 करोड़ रुपये का निपटान किया है। नियमित निपटान के बाद अप्रैल 2023 के महीने में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 84,304 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 85,371 करोड़ रुपये है।

अप्रैल 2023 के महीने का राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने के जीएसटी राजस्व से 12 प्रतिशत अधिक है। महीने के दौरानघरेलू लेन-देन से राजस्व (सेवाओं के आयात सहित) पिछले वर्ष के  इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है।

पहली बार सकल जीएसटी संग्रह 1.75 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। मार्च 2023 के महीने में सृजित कुल ई-वे बिलों की संख्या 9.0 करोड़ थीजो फरवरी 2023 के महीने में सृजित 8.1 करोड़ ई-वे बिलों की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।

अप्रैल 2023 में 20 अप्रैल 2023 को एक दिन में अब तक का सर्वाधिक कर संग्रह हुआ। 20 अप्रैल, 2023 को 9.8 लाख लेन-देन के माध्यम से 68,228 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। पिछले वर्ष (समान तिथि को) सबसे ज्यादा एक दिन का भुगतान 9.6 लाख रुपये लेनदेन के माध्यम से 57,846 करोड़ रुपये था।

नीचे दिया गया चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व में रुझान प्रदर्शित करता है। तालिका अप्रैल 2022 की तुलना में अप्रैल 2023 के दौरान प्रत्येक राज्य में एकत्रित जीएसटी के राज्य-वार आंकड़ों को दर्शाती है।

 

 

अप्रैल 2023 के दौरान जीएसटी राजस्व की राज्य-वार वृद्धि वृवृद्धि वृद्धि वृद्धि

 

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

अप्रैल-22

अप्रैल-23

वृद्धि (%)

जम्मू-कश्मीर

560

803

44

ufहिमाचल प्रदेश

817

957

17

पंजाब

1,994

2,316

16

चंडीगढ़

249

255

2

उत्तराखंड

1,887

2,148

14

हरियाणा

8,197

10,035

22

दिल्ली

5,871

6,320

8

राजस्थान

4,547

4,785

5

उत्तर प्रदेश

8,534

10,320

21

बिहार

1,471

1,625

11

सिक्किम

264

426

61

अरुणाचल प्रदेश

196

238

21

नागालैंड

68

88

29

मणिपुर

69

91

32

मिजोरम

46

71

53

त्रिपुरा

107

133

25

मेघालय

227

239

6

असम

1,313

1,513

15

पश्चिम बंगाल

5,644

6,447

14

झारखंड

3,100

3,701

19

ओडिशा

4,910

5,036

3

छत्तीसगढ़

2,977

3,508

18

मध्य प्रदेश

3,339

4,267

28

गुजरात

11,264

11,721

4

दादर और नागर हवेली तथा दमन और दीव

381

399

5

महाराष्ट्र

27,495

33,196

21

कर्नाटक

11,820

14,593

23

गोवा

470

620

32

लक्षदीप

3

3

-7

केरल

2,689

3,010

12

तमिलनाडु

9,724

11,559

19

पुद्दुचेरी

206

218

6

अंडमान निकोबार द्वीप समूह

87

92

5

तेलंगाना

4,955

5,622

13

आंध्र प्रदेश

4,067

4,329

6

लद्दाख

47

68

43

अन्य क्षेत्र

216

220

2

केंद्र अधिकार क्षेत्र

167

187

12

कुल योग

1,29,978

1,51,162

16

(साभार: pib)

('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'

((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं! 





Plz Follow Me on: 


Rajanish Kant सोमवार, 1 मई 2023