पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट, RD और SSY में अब Aadhaar e-KYC से ₹50,000 जमा और ₹20,000 निकासी आसान | पेपरलेस ट्रांजेक्शन शुरू

पोस्ट ऑफिस ने ब्रांच पोस्ट ऑफिस में Aadhaar आधारित e-KYC सुविधा शुरू कर दी है। अब सेविंग अकाउंट, RD और सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) में ₹50,000 तक जमा और सेविंग अकाउंट से ₹20,000 तक निकासी बिना पर्ची के किसी भी ब्रांच से की जा सकती है। 1 सितंबर 2026 से मोबाइल लिंक्ड अकाउंट अनिवार्य। 

पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट, RD और SSY में Aadhaar e-KYC से अब पेपरलेस जमा-निकासी आसान, जानें पूरी डिटेल

 डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स ने पोस्ट ऑफिस बचत योजनाओं को और अधिक डिजिटल और सुविधाजनक बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब ब्रांच पोस्ट ऑफिस में भी Aadhaar आधारित e-KYC सुविधा उपलब्ध हो गई है। इससे पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट (POSA), रेकरिंग डिपॉजिट (RD) और सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) के खाताधारक बिना किसी पर्ची के ₹50,000 तक जमा और सेविंग अकाउंट से ₹20,000 तक निकासी कर सकेंगे।यह सुविधा पहले केवल डिपार्टमेंटल पोस्ट ऑफिस तक सीमित थी, लेकिन अब ब्रांच पोस्ट ऑफिस स्तर पर भी लागू कर दी गई है।

कौन-कौन से खाते लाभान्वित होंगे?

पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट (POSA)

रेकरिंग डिपॉजिट (RD)

सुकन्या समृद्धि अकाउंट (SSY/SSA)

महत्वपूर्ण शर्तें:केवल सिंगल अकाउंट ही इस सुविधा के पात्र हैं। माइनर या जॉइंट अकाउंट इसमें शामिल नहीं हैं।

e-KYC के लिए खाते में मोबाइल नंबर और आधार दोनों लिंक्ड होने जरूरी हैं।

Aadhaar ऑथेंटिकेशन पूरा करने के बाद कोई भी ब्रांच पोस्ट ऑफिस पर ट्रांजेक्शन किया जा सकता है (अपने ब्रांच तक सीमित नहीं)।

ट्रांजेक्शन की लिमिट  


1 सितंबर 2026 से जरूरी बदलाव

डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स ने साफ कर दिया है कि 1 सितंबर 2026 से DREAM ऐप के माध्यम से उन खातों में कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया जा सकेगा जिनमें मोबाइल नंबर लिंक्ड नहीं है। इसलिए सभी खाताधारकों को तुरंत अपना मोबाइल नंबर और आधार लिंक करवाना चाहिए।

e-KYC कैसे पूरा करें?मोबाइल नंबर और आधार खाते में पहले से लिंक्ड होना चाहिए।

डिजिटल सहमति (Consent) देनी होगी।

नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता आदि UIDAI के CIDR से ऑटोमैटिक ली जाएंगी।

सभी दस्तावेजों में मास्क्ड आधार (आखिरी 4 अंक छोड़कर बाकी छिपा हुआ) ही इस्तेमाल करें।

क्यों है यह अपडेट खास?

समय की बचत — ब्रांच में लंबी कतार और फॉर्म भरने की जरूरत नहीं।

कहीं भी ट्रांजेक्शन — अपने खाते को किसी भी ब्रांच से ऑपरेट कर सकते हैं।

पेपरलेस प्रोसेस — पर्यावरण के अनुकूल और पारदर्शी।

महिलाओं और छोटे बचतकर्ताओं (खासकर SSY) के लिए बेहद उपयोगी।

सलाह: अगर आपका पोस्ट ऑफिस अकाउंट, RD या सुकन्या समृद्धि खाता है तो जल्द से जल्द नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाकर e-KYC पूरा कर लें। इससे भविष्य में कोई परेशानी नहीं होगी।



(
'बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'

((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं! 

A- My Youtube Channels: 


B: My Blogs & Website: 
 
C-My published books on Amazon:      

1-कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले हर लोगों के लिए जरूरी किताब।
2-अचानक की गई बंदी इंसान को संभलने का मौका नहीं देती। ऐसे में आनंद के साथ जीने के उपाय क्या हैं। मेरी इस किताब में पढ़िये...बंदी में कैसे रहें बिंदास" 
3-अमीर बनने के लिए पैसों से खेलना आना चाहिए। पैसों से खेलने की कला सीखने के लिए पढ़िये...
4-बच्चों को फाइनेंशियल एजुकेशन क्यों देना चाहिए पर हिन्दी में किताब- 'बेटा हमारा दौलतमंद बनेगा' - 
5-अमीर बनने की ख्वाहिश हममें से हर किसी की होती है, लेकिन इसके लिए लोगों को पैसे से पैसा बनाने की कला तो आनी चाहिए। कैसे आएगी ये कला, पढ़िये - 'आपका पैसा, आप संभालें' - 
6-इंसान के पास संसाधन या मार्गदर्शन हो या ना हो, सपने जरूर होने चाहिए। सिर्फ सपने के सहारे भी कामयाब होने वालों की दुनिया में कमी नहीं है। - 'जब सपने बन जाते हैं मार्गदर्शक' -
7-बेटियों को बहादुर बनने दीजिए और बनाइये, ये समय की मांग है,  "बेटी तुम बहादुर ही बनना " -
8 -अपनी हाउसिंग सोसायटी को जर्जर से जन्नत बनाने के लिए पढ़ें,  डेढ़ साल बेमिसाल -

D-My Social Media Handle:  
1) Twitter,Now X :    
2) Facebook
3) Facebook Page;   
4) Linkedin:  
5) Instagram





कोई टिप्पणी नहीं