Dr Lal PathLabs: 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर देगी यानी 1 शेयर फ्री देगी, बोनस शेयर के रिकॉर्ड डेट की घोषणा

 Dr Lal PathLabs: 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर देगी यानी 1 शेयर फ्री देगी, बोनस शेयर के रिकॉर्ड डेट की घोषणा       


हेल्थकेयर सर्विस देने वाली कंपनी Dr. Lal PathLabs अपने निवेशकों को 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर देगी यानी 1 शेयर फ्री देगी। मतलब अगर आपके पास कंपनी का 100 शेयर है, तो बोनस शेयर के तौर पर आपको 100 शेयर मिलेगा, वह भी फ्री में। बोनस शेयर मिलने के बाद आपके पास शेयरों की संख्या बढ़कर 200 हो जाएगी। बोनस  शेयर के बाद  आपके पास भले ही शेयरों की संख्या  बढ़ जाएगी, लेकिन आपका फंड वैल्यू  नहीं बढ़ेगा, क्योंकि बोनस शेयर के बाद शेयर की कीमत घट जाती है। लेकिन, बोनस शेयर उन्हीं को मिलेगा, जिनके पास बोनस शेयर के लिए तय रिकॉर्ड डेट पर कंपनी का शेयर होगा। कंपनी रिकॉर्ड डेट की घोषणा बाद में करेगी। 31 अक्टूबर को कंपनी का शेयर  बीएसई पर 47 रु. 10 पैसा महंगा होकर 3136 रु. 10 पैसे पर बंद हुआ। कंपनी का फुल मार्केट कैप करीब 26, 273 करोड़ रुपए है।


कोई टिप्पणी नहीं