जनवरी 2024 में भारत का व्यापारिक निर्यात 3.12 प्रतिशत बढ़ा- सरकार


जनवरी 2023 में 35.80 अरब अमेरिकी डॉलर की तुलना में जनवरी 2024 में भारत का व्यापारिक निर्यात 3.12 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 36.92 अरब अमेरिकी डॉलर रहा


जनवरी 2024 में व्यापारिक निर्यात वृद्धि में पेट्रोलियम उत्पाद, इंजीनियरिंग सामान, लौह अयस्क, इलेक्ट्रॉनिक सामान, ड्रग्स और फार्मास्यूटिकल्स आदि का योगदान है

जनवरी 2024 में 8.21 अरब अमेरिकी डॉलर के साथ पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात में 6.57 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जनवरी 2023 में 7.70 अरब अमेरिकी डॉलर का निर्यात हुआ था

जनवरी 2024 में इंजीनियरिंग सामान का निर्यात 4.20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 8.77 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जो जनवरी 2023 में 8.41 अरब अमेरिकी डॉलर था

जनवरी 2023 में 2.11 अरब अमेरिकी डॉलर की तुलना में इलेक्ट्रॉनिक सामान का निर्यात 9.31 प्रतिशत की वृद्धि के साथ जनवरी 2024 में 2.30 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया

ड्रग्स और फार्मास्यूटिकल्स उत्पादों का निर्यात जनवरी 2024 में 6.84 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2.13 अरब अमेरिकी डॉलर का रहा, जनवरी 2023 में 2 अरब अमरीकी डालर का हुआ था

जनवरी 2024 में तंबाकू (47.32 प्रतिशत), मांस, डेयरी और पोल्ट्री उत्पाद (26.12 प्रतिशत), मसाले (20.50 प्रतिशत), तैयार अनाज और विविध प्रसंस्कृत वस्तुओं (18.69 प्रतिशत), खली (14.66 प्रतिशत), तिलहन (11.34 प्रतिशत) और फलों एवं सब्जियों (10.61 प्रतिशत) सहित कृषि उत्पादों के निर्यात में  में वृद्धि जारी रही

अप्रैल-जनवरी 2022-23 में कुल व्यापार घाटा 111.99 अरब अमरीकी डॉलर से 37.11 प्रतिशत सुधर कर अप्रैल-जनवरी 2023-24 में 70.43 अरब अमरीकी डॉलर हो गया, अप्रैल-जनवरी 2022-23 में माल व्यापार घाटा 229.37 अरब अमेरिकी डॉलर से 9.66 प्रतिशत सुधरकर अप्रैल-जनवरी 2023-24 में 207.20 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया



  • जनवरी 2024* में भारत का कुल निर्यात (माल और सेवाएं संयुक्त) 69.72 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान हैजो जनवरी 2023 की तुलना में 9.28 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। जनवरी 2024* में कुल आयात 70.46 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान हैजो जनवरी 2023 की तुलना में 4.15 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।

तालिका 1: जनवरी 2024 के दौरान व्यापार*

 

 

जनवरी 2024

(अरब अमेरिकी डॉलर)

जनवरी 2023

(अरब अमेरिकी डॉलर)

व्यापार

निर्यात

36.92

35.80

आयात

54.41

52.83

सेवाएं*

निर्यात

32.80

28.00

आयात

16.05

14.83

समग्र व्यापार

(माल+सेवाएं) *

निर्यात

69.72

63.80

आयात

70.46

67.65

व्यापार का संतुलन

-0.74

-3.85

नोट: आरबीआई द्वारा जारी सेवा क्षेत्र का नवीनतम डेटा दिसंबर 2023 के लिए है। जनवरी 2024 का डेटा एक अनुमान हैजिसे आरबीआई की बाद की रिलीज़ के आधार पर संशोधित किया जाएगा। (ii) अप्रैल-जनवरी 2022-23 और अप्रैल-सितंबर 2023 के डेटा को तिमाही भुगतान संतुलन डेटा का उपयोग करके आनुपातिक आधार पर संशोधित किया गया है।

चित्र 1: जनवरी 2024 के दौरान समग्र व्यापार*

  • अप्रैल-जनवरी 2023-24* में भारत का कुल निर्यात (माल और सेवाएं संयुक्त) 638.37 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान हैजो अप्रैल-जनवरी 2022-23 की तुलना में (-) 0.19 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। अप्रैल-जनवरी 2023-24* में कुल आयात 708.79 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान हैजो अप्रैल-जनवरी 2022-23 की तुलना में (-) 5.69 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।

तालिका 2: अप्रैल-जनवरी 2023-24 के दौरान व्यापार*

 

 

अप्रैल-जनवरी 2023-24

(अरब अमेरिकी डॉलर)

अप्रैल-जनवरी 2022-23

(अरब अमेरिकी डॉलर)

व्यापार

निर्यात

353.92

372.10

आयात

561.12

601.47

सेवाएं*

निर्यात

284.45

267.50

आयात

147.68

150.11

समग्र व्यापार

(माल+सेवाएं)*

निर्यात

638.37

639.59

आयात

708.79

751.58

व्यापार का संतुलन

-70.43

-111.99

 

चित्र 2: अप्रैल-जनवरी 2023-24 के दौरान समग्र व्यापार*

माल व्यापार

  • जनवरी 2024 में व्यापारिक वस्तुओं का निर्यात 36.92 अरब अमेरिकी डॉलर थाजबकि जनवरी 2023 में यह 35.80 अरब अमेरिकी डॉलर था।
  • जनवरी 2024 में व्यापारिक वस्तुओं का आयात 54.41 अरब अमेरिकी डॉलर थाजबकि जनवरी 2023 में यह 52.83 अरब अमेरिकी डॉलर था।

चित्र 3: जनवरी 2024 के दौरान माल व्यापार

  • अप्रैल-जनवरी 2023-24 की अवधि के लिए व्यापारिक निर्यात 353.92 अरब अमेरिकी डॉलर थाजबकि अप्रैल-जनवरी 2022-23 के दौरान यह 372.10 अरब अमेरिकी डॉलर था।
  • अप्रैल-जनवरी 2023-24 की अवधि के लिए व्यापारिक आयात 561.12 अरब अमेरिकी डॉलर थाजबकि अप्रैल-जनवरी 2022-23 के दौरान यह 601.47 अरब अमेरिकी डॉलर था।
  • अप्रैल-जनवरी 2023-24 के लिए माल व्यापार घाटा 207.20 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान लगाया गया थाजबकि अप्रैल-जनवरी 2022-23 के दौरान यह 229.37 अरब अमेरिकी डॉलर था।

चित्र 4: अप्रैल-जनवरी 2023-24 के दौरान माल व्यापार

  • जनवरी 2024 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात 26.12 अरब अमेरिकी डॉलर थाजबकि जनवरी 2023 में यह 25.48 अरब अमेरिकी डॉलर था।
  • जनवरी 2024 में गैर-पेट्रोलियमगैर-रत्न और आभूषण (सोनाचांदी और कीमती धातु) का आयात 33.72 अरब अमेरिकी डॉलर थाजबकि जनवरी 2023 में यह 34.51 अरब अमेरिकी डॉलर था।

तालिका 3: जनवरी 2024 के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषण को छोड़कर व्यापार

 

जनवरी 2024

(अरब अमेरिकी डॉलर)

जनवरी 2023

(अरब अमेरिकी डॉलर)

गैर-पेट्रोलियम निर्यात

28.71

28.10

गैर-पेट्रोलियम आयात

37.84

36.95

गैर-पेट्रोलियम और गैर रत्न एवं आभूषण निर्यात

26.12

25.48

गैर-पेट्रोलियम और गैर रत्न एवं आभूषण आयात

33.72

34.51

नोट: रत्न और आभूषण आयात में सोनाचांदी और मोतीकीमती और अर्ध-कीमती पत्थर शामिल हैं

चित्र 5: जनवरी 2024 के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषण को छोड़कर व्यापार

  • अप्रैल-जनवरी 2023-24 के दौरान गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात 256.83 अरब अमेरिकी डॉलर थाजबकि अप्रैल-जनवरी 2022-23 में यह 259.21 अरब अमेरिकी डॉलर था।
  • अप्रैल-जनवरी 2023-24 में गैर-पेट्रोलियमगैर-रत्न और आभूषण (सोनाचांदी और कीमती धातु) का आयात 354.46 अरब अमेरिकी डॉलर थाजबकि अप्रैल-जनवरी 2022-23 में यह 367.51 अरब अमेरिकी डॉलर था।

तालिका 4: अप्रैल-जनवरी 2023-24 के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषण को छोड़कर व्यापार

 

अप्रैल-जनवरी 2023-24

(अरब अमेरिकी डॉलर)

अप्रैल-जनवरी 2022-23

(अरब अमेरिकी डॉलर)

गैर-पेट्रोलियम निर्यात

283.72

290.82

गैर-पेट्रोलियम आयात

414.37

426.95

गैर-पेट्रोलियम और गैर रत्न एवं आभूषण निर्यात

256.83

259.21

गैर-पेट्रोलियम और गैर रत्न एवं आभूषण आयात

354.46

367.51

नोट: रत्न और आभूषण आयात में सोनाचांदी और मोतीकीमती और अर्ध-कीमती पत्थर शामिल हैं

चित्र 6: अप्रैल-जनवरी 2023-24 के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषण को छोड़कर व्यापार

 

सेवा व्यापार
  • जनवरी 2024* के लिए सेवाओं के निर्यात का अनुमानित मूल्य 32.80 अरब अमेरिकी डॉलर हैजबकि जनवरी 2023 में यह 28.00 अरब अमेरिकी डॉलर था।
  • जनवरी 2024* के लिए सेवाओं के आयात का अनुमानित मूल्य 16.05 अरब अमेरिकी डॉलर हैजबकि जनवरी 2023 में यह 14.83 अरब अमेरिकी डॉलर था।

चित्र 7: जनवरी 2024 के दौरान सेवा व्यापार*

  • अप्रैल-जनवरी 2023-24* के लिए सेवाओं के निर्यात का अनुमानित मूल्य 284.45 अरब अमेरिकी डॉलर हैजबकि अप्रैल-जनवरी 2022-23 में यह 267.50 अरब अमेरिकी डॉलर था।
  • अप्रैल-जनवरी 2023-24* के लिए सेवाओं के आयात का अनुमानित मूल्य 147.68 अरब अमेरिकी डॉलर हैजबकि अप्रैल-जनवरी 2022-23 में यह 150.11 अरब अमेरिकी डॉलर था।
  • अप्रैल-जनवरी 2023-24* के लिए सेवा व्यापार अधिशेष 136.77 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान हैजबकि अप्रैल-जनवरी 2022-23 में यह 117.38 अरब अमेरिकी डॉलर था।

चित्र 8: अप्रैल-जनवरी 2023-24 के दौरान सेवा व्यापार*

 

  • जनवरी 2024 के महीने के लिए , माल निर्यात के तहत, 30 प्रमुख क्षेत्रों में से 18 क्षेत्रों ने जनवरी 2024 में पिछले वर्ष की समान अवधि (जनवरी 2023) की तुलना में सकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित की। इनमें लौह अयस्क (109.79 प्रतिशत), तंबाकू (47.32 प्रतिशत), मांसडेयरी और पोल्ट्री उत्पाद (26.12 प्रतिशत), मसाले (20.5 प्रतिशत), तैयार अनाज और विविध प्रसंस्कृत वस्तुएं (18.69 प्रतिशत), खली (14.66 प्रतिशत), तिलहन (11.34 प्रतिशत), फल और सब्जियां (10.61 प्रतिशत), प्लास्टिक और लिनोलियम (9.55 प्रतिशत), कालीन (9.44 प्रतिशत), इलेक्ट्रॉनिक सामान (9.31 प्रतिशत), चाय (6.92 प्रतिशत), औषधियां और फार्मास्यूटिकल्स (6.84 प्रतिशत), पेट्रोलियम उत्पाद (6.57 प्रतिशत), कॉफी (5.53 प्रतिशत), इंजीनियरिंग सामान (4.2 प्रतिशत), सूती धागे/कपड़े/पोशाकहथकरघा उत्पाद आदि (2.5 प्रतिशतऔर कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन (0.3 प्रतिशत) शामिल हैं।
  • माल आयात के तहत, 30 प्रमुख क्षेत्रों में से 17 ने जनवरी 2024 में नकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित की। इनमें उर्वरककच्चे और निर्मित (-69.08 प्रतिशत), अखबारी कागज (-57.23 प्रतिशत), सल्फर और अनरोस्टेड आयरन पायर्ट्स (-46.18 प्रतिशत), परियोजना सामान (-43.94 प्रतिशत), वनस्पति तेल (-38.18 प्रतिशत), लुगदी और अपशिष्ट कागज (-37.96 प्रतिशत), कपास कच्चा और अपशिष्ट (-32.32 प्रतिशत), चमड़ा और चमड़ा उत्पाद (-28.81 प्रतिशत), लकड़ी और लकड़ी उत्पाद (-21.21 प्रतिशत), परिवहन उपकरण (-20.6 प्रतिशत), कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन (-18.05 प्रतिशत), रासायनिक सामग्री और उत्पाद (-11.48 प्रतिशत), कपड़ा धागा निर्मित पोशाक (-11.24 प्रतिशत), कृत्रिम रेजिनप्लास्टिक सामग्रीआदि (-7.93 प्रतिशत), लोहा और इस्पात (-7.47 प्रतिशत), मशीनरीइलेक्ट्रिकल और गैर-इलेक्ट्रिकल (-5.71 प्रतिशतऔर अलौह धातु (-2.12 प्रतिशतशामिल हैं।
  • अप्रैल-जनवरी 2023-24 के लिए , माल निर्यात के तहत, 30 प्रमुख क्षेत्रों में से 14 ने अप्रैल-जनवरी 2022-23 की तुलना में अप्रैल-जनवरी 2023-24 के दौरान सकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित की। इनमें लौह अयस्क (189.23 प्रतिशत), खली (25.63 प्रतिशत), इलेक्ट्रॉनिक सामान (20.77 प्रतिशत), सिरेमिक उत्पाद और कांच के बर्तन (16.52 प्रतिशत), फल और सब्जियां (15.76 प्रतिशत), तंबाकू (15.48 प्रतिशत), मांसडेयरी और पोल्ट्री उत्पाद (10.42 प्रतिशत), तिलहन (9.61 प्रतिशत), तैयार अनाज और विविध प्रसंस्कृत वस्तुएं (8.14 प्रतिशत), औषधियां और फार्मास्यूटिकल्स (8.07 प्रतिशत), मसाले (7.18 प्रतिशत), सूती धागे/कपड़े/पोशाकहथकरघा उत्पाद इत्‍यादि (5.69 प्रतिशत), कॉफी (4.35 प्रतिशतऔर इंजीनियरिंग सामान (0.002 प्रतिशतशामिल हैं।
  • व्यापारिक आयात के तहत, 30 प्रमुख क्षेत्रों में से 17 ने अप्रैल-जनवरी 2022-23 की तुलना में अप्रैल-जनवरी 2023-24 में नकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित की। इनमें कपास कच्चा और अपशिष्ट (-61.57 प्रतिशत), चांदी (-44.42 प्रतिशत), सल्फर और अनरोस्टेड आयरन पायर्ट्स  (-39.85 प्रतिशत), उर्वरककच्चा और निर्मित (-39.62 प्रतिशत), वनस्पति तेल (-28.88 प्रतिशत), कोयलाकोक और ब्रिकेटआदि (-24.75 प्रतिशत), मोतीकीमती और अर्ध-कीमती पत्थर (-23.84 प्रतिशत), कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन (-20.8 प्रतिशत), अखबारी कागज (-17.21 प्रतिशत), पेट्रोलियमकच्चा तेल और उत्पाद (-15.91 प्रतिशत), परिवहन उपकरण (-15.25 प्रतिशत), कपड़ा धागेपोशाक (-14.85 प्रतिशत), प्रोजेक्ट सामान (-14.53 प्रतिशत), लुगदी और अपशिष्ट कागज (-14.36 प्रतिशत), लकड़ी और लकड़ी के उत्पाद      (-12.26 प्रतिशत), चमड़ा और चमड़ा उत्पाद (-9.27 प्रतिशतऔर कृत्रिम रेजिनप्लास्टिक सामग्रीआदि (-3.56 प्रतिशत) शामिल हैं।
  • अप्रैल-जनवरी 2022-23 की तुलना में अप्रैल-जनवरी 2023-24 के दौरान सेवा निर्यात के 6.34 प्रतिशत की दर से सकारात्मक रूप से बढ़ने का अनुमान है।
  • अप्रैल-जनवरी 2023-24 में भारत के व्यापार घाटे में काफी सुधार हुआ है। अप्रैल-जनवरी 2023-24* के लिए कुल व्यापार घाटा 70.43 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान हैजबकि अप्रैल-जनवरी 2022-23 के दौरान 111.99 अरब अमेरिकी डॉलर का घाटा हुआ था। इसमें (-) 37.11 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। अप्रैल-जनवरी 2023-24 के दौरान माल व्यापार घाटा अप्रैल-जनवरी 2022-23 के दौरान 229.37 अरब अमेरिकी डॉलर की तुलना में 207.20 अरब अमेरिकी डॉलर है। इसमें (-) 9.66 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

*त्वरित अनुमान के लिए यहां क्लिक करें



(साभार: pib)

('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'

((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं! 





Plz Follow Me on: 

-Videos on IPO, share market: -Videos on Mutual Fund -Insurance हर किसी के लिए क्यों जरूरी पर Video -Videos on FD/RD,Bank,Post office -Videos on Home Loan, Home -Videos on PF, Pension Scheme, Retirement Fund -Videos on Children & Women's Fin. Planning -Videos on Savings, Investment, Fin.Literacy, Fin.Planning -Income Tax & How to save Tax पर Video -Video on Gold & Silver Investment; सोना और चांदी में निवेश पर वीडियो -Videos on Bitcoin, Cryptocurrency investment -Video on Commodities - Money, investment, savings in Marathi (beyourmoneymanagerMarathi)


A: My Youtube Channels:
1) beyourmoneymanager
2)beyourmoneymanagermarathi
3)RangaRang India
4)Sadabahar Romantic Raja

5)Housing Society Solutions


1)Hindi website on Money- 


कोई टिप्पणी नहीं