RBI ब्याज दर पर फैसले की जानकारी देगा। ब्याज दर पर मंथन करने के लिए तीन दिनों की बैठक 28 सितंबर को शुरू हुई थी।
जानकारों का मानना है कि देश में बेलगाम होती महंगाई, दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी को देखते हुए आरबीआई प्रमुख दरों में 0.50 % तक इजाफा कर सकता है। हाल ही में अमेरिका का केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने प्रमुख दरों में 0.75% का इजाफा किया था। साथ ही आने वाले दिनों में भी दरों में और बढ़ोतरी करने के संकेत दिये थे।
RBI अगर प्रमुख दरों में और इजाफा करता है तो इससे लोन की ईएमआई महंगी हो सकती है और लोन लेना भी महंगा हो सकता है। हालांकि, बैंकों में एफडी करने वालों को इससे फायदा मिल सकता है।
> RBI की मौजूदा प्रमुख दरें: (Source; https://www.rbi.org.in/hindi/Home.aspx)
नीति रिपो दर | : 5.40% |
स्थायी जमा सुविधा दर | : 5.15% |
सीमांत स्थायी सुविधा दर | : 5.65% |
बैंक दर | : 5.65% |
प्रत्यावर्तनीय रिपो दर | : 3.35% |
सीआरआर: 4.50%
एसएलआर: 18.00%
आधार दर: 7.75% - 8.80%
एमसीएलआर (ओवरनाइट): 6.85% - 7.75%
बचत जमा दर: 2.70% - 3.00%
सावधि जमा दर > 1 वर्ष: 5.30% - 6.10%
('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'
((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं!
कोई टिप्पणी नहीं