शेयर बाजार को लेकर नए निवेशकों में उत्साह, इस वित्त वर्ष में खुले करीब 3 करोड़ नए डीमैट खाते- सेबी बुलेटिन


शेयर बाजार में नए निवेशकों की बढ़ती संख्या को देखकर आप शेयर बाजार को लेकर नए निवेशकों में कितना उत्साह है, इसका अंदाजा लगा सकते हैं। शेयर बाजार में खरीद-बिक्री के लिए सेबी और स्टॉक एक्सचेंज रजिस्टर्ड शेयर ब्रोकर के यहां डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना होता है। शेयर बाजार रेगुलेटर सेबी ने अपने बुलेटिन में वित्त वर्ष 2020-21, वित्त वर्ष 2021-22 और वित्त वर्ष 2022-23 के शुरुआती 10 महीने यानी 31 जनवरी तक खुले डीमैट खाते की संख्या की जानकारी दी है। 

बुलेटिन के मुताबिक, वित्त वर्ष 2020-21 में करीब 80 लाख नए डीमैट खाते खुले, वित्त वर्ष 2021-22 में करीब 1.58 करोड़ नए डीमैट खाते खुले और वित्त वर्ष 2022-23 के शुरुआती 10 महीने यानी 31 जनवरी तक करीब 3 करोड़ नए डीमैट खाते खुले, जो कि वित्त वर्ष 2020-21 के मुकाबले करीब 4 गुना ज्यादा है। 

>सेबी के ताजा बुलेटिन को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: 

उधर, देश के दिग्गज स्टॉक एक्सचेंज बीएसई पर रजिस्टर्ड निवेशकों की संख्या रिकॉर्ड 10 करोड़ के पार चली गई है। 24 मार्च 2022 के अनुसार, बीएसई पर कुल रजिस्टर्ड निवेशक 10 करोड़ 7 लाख,57 हजार,792 दर्ज किये। 


(साभार-www.sebi.gov.in)

(('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'





Plz Follow Me on: 


कोई टिप्पणी नहीं