भारत में विदेशी बैंकों की शाखाओं और विदेशों में भारतीय बैंकों की शाखाओं के प्रदर्शन पर RBI का ताजा सर्वेक्षण क्या कहता है

बैंकिंग सेवाओं में अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर सर्वेक्षण, 2020-21

आज रिज़र्व बैंक ने बैंकिंग सेवाओं में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार (आइटीबीएस) पर सर्वेक्षण के 2020-21 दौर के परिणाम जारी किए। यह वार्षिक सर्वेक्षण, अन्य बातों के साथ-साथ, सीमा पार निधि-आधारित बैंकिंग सेवाओं (जैसे, जमा, क्रेडिट) के साथ-साथ ग्राहकों से वसूले गए स्पष्ट/ अंतर्निहित शुल्क/ कमीशन के साथ वित्तीय सहायक सेवाओं पर केंद्रित है (इन सेवाओं का विवरण अनुबंध में दिया गया है)। इस सर्वेक्षण में भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाओं और उनकी विदेशी सहायक संस्थाओं /संयुक्त उद्यमों के साथ-साथ भारत में कार्यरत विदेशी बैंकों को भी शामिल किया गया है।

मुख्य बातें

  • विदेशी बैंकों ने भारत में अपने शाखा नेटवर्क और कर्मचारी आधार का मामूली विस्तार किया जबकि विदेशी कर्मचारियों की संख्या और भारतीय बैंकों और उनकी सहायक कंपनियों की शाखाओं की संख्या में 2020-21 के दौरान कुछ गिरावट दर्ज की गई (सारणी 1)।

  • 2020-21 के दौरान जमाओं के बहिर्वाह और ऋण में कमी के बावजूद भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाओं का समेकित तुलन-पत्र का विस्तार हुआ, जो उनके व्यापार विस्तार में उधार और निवेश पोर्टफोलियो की बड़ी भूमिका को दर्शाता है (सारणी 2); कोविड-19 महामारी से व्यवधानों के कारण, अन्य बैंक समूहों (अर्थात, विदेशी बैंकों की शाखाओं और भारतीय बैंकों की विदेशी सहायक कंपनियों) द्वारा ऋण में भी कमी आई।

  • सभी बैंक समूहों ने 2020-21 के दौरान बैंक ऋण में गिरावट और महामारी के मद्देनजर वैश्विक और घरेलू ब्याज दरों में कमी के कारण कम ब्याज आय और ब्याज व्यय देखा (सारणी 3)।

  • 2020-21 के दौरान विभिन्न सेवाएं प्रदान करने से बैंकों की शुल्क आय में भी कमी आई; लगभग कुल शुल्क आय का दो-तिहाई, ऋण संबंधी सेवाएं, विदेशी मुद्रा व्यापार सेवाएं, भुगतान और धन संचरण सेवाएं और व्यापार वित्त संबंधी सेवाएं प्रदान करने से प्राप्त हुआ (सारणी 4)।

  • युनाइटेड किंगडम (यूके) में भारतीय बैंकों की शाखाओं ने सबसे अधिक शुल्क आय अर्जित किया, साथ ही हांगकांग, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और सिंगापुर में उनकी शाखाओं ने भी अर्जित किया (सारणी 5)।

सारणी 1: रोजगार वितरण – बैंक समूह (मार्च के अंत में)
 विदेशों में कार्यरत भारतीय बैंकों की शाखाएंविदेशों में कार्यरत भारतीय बैंकों की सहायक संस्थाएंभारत में विदेशी बैंकों की शाखाएं
2019-202020-212019-202020-212019-202020-21
शाखाओं की कुल संख्या137121381377306311
कर्मचारियों की कुल संख्या3,3293,1645,7624,94323,54823,930
जिसमें से: 
स्थानीय1,9281,9175,2154,45223,37023,747
भारतीय1,3341,222520468
अन्य67252723178183
टिप्पणियां:
1. डेटा अनंतिम हैं।
2. आंकड़ों के पूर्णांक के कारण घटक मद योग में शामिल नहीं हो सकते।
3. कोष्ठक में आंकड़े मद के लिए वार्षिक वृद्धि का संकेत देते हैं।
4. उपरोक्त टिप्पणियां सभी सारणियों के लिए लागू हैं।

सारणी 2: समेकित तुलन-पत्र की मदें – बैंक समूह (मार्च के अंत में)
मदेंराशि  करोड़ मेंराशि अमेरिकी डॉलर $ बिलियन में
2019-202020-212019-202020-21
विदेशों में कार्यरत भारतीय बैंकों की शाखाएं
प्रदान किया गया क्रेडिट7,34,6636,84,80897.593.2
जुटाई गई जमाराशि4,25,9943,98,63056.554.2
कुल आस्तियां/देयताएं12,89,24413,77,352171.0187.4
विदेशों में कार्यरत भारतीय बैंकों की सहायक संस्थाएं
प्रदान किया गया क्रेडिट1,11,1831,03,55514.714.1
जुटाई गई जमाराशि1,12,1171,08,96914.914.8
कुल आस्तियां/देयताएं1,70,8901,64,17622.722.3
भारत में विदेशी बैंकों की शाखाएं
प्रदान किया गया क्रेडिट4,32,6114,15,31257.456.5
जुटाई गई जमाराशि6,84,2897,58,36190.8103.2
कुल आस्तियां/देयताएं12,53,65612,36,476166.3168.2

सारणी 3: समेकित आय और व्यय – बैंक समूह
(राशि  करोड़ में)
 विदेशों में कार्यरत भारतीय बैंकों की शाखाएंविदेशों में कार्यरत भारतीय बैंकों की सहायक संस्थाएंभारत में विदेशी बैंकों की शाखाएं
 2019-202020-212019-202020-212019-202020-21
कुल आय48,89129,4948,9756,95982,94681,406
(i) ब्याज आय43,36824,5778,1246,27466,31763,304
(ii) गैर-ब्याज आय5,5234,91785168516,62918,102
कुल व्यय49,53329,5637,7135,86663,32459,273
(i) ब्याज व्यय34,32515,7633,9533,31828,70121,394
(ii) अन्य व्यय15,20813,8003,7602,54834,62337,879
 अनुपात (प्रतिशत)
कुल आय का कुल आस्तियों से3.82.15.34.26.66.6
ब्याज आय का कुल आस्तियों से3.41.84.83.85.35.1
कुल खर्च का कुल देनदारियों से3.82.14.53.65.14.8
ब्याज व्यय का कुल देनदारियों से2.71.12.322.31.7

सारणी 4: बैंकिंग सेवाओं से शुल्क आय की गतिविधि-वार संरचना – बैंक समूह
(राशि  करोड़ में)
बैंकिंग सेवाविदेशों में कार्यरत भारतीय बैंकों की शाखाएंभारत में कार्यरत विदेशी बैंकों की शाखाएं
2019-202020-212019-202020-21
जमा खाता प्रबंधन सेवाएं (डीएएम)9484188218
क्रेडिट संबंधित सेवाएं (सीआरएस)3,3702,761867662
वित्तीय लीजिंग सेवाएं (एफएलएस)0000
ट्रेड वित्त संबंधित सेवाएं (टीएफआर)1,2587641,2531,149
भुगतान एवं मुद्रा अंतरण सेवाएं (पीएमटी)3422842,4411,266
निधि प्रबंधन सेवाएं (एफएमएस)30364368
वित्तीय परामर्शदात्री और सलाहकार सेवाएं (एफसीए)12161,013760
हामीदारी सेवाएं (यूएस)708200
समाशोधन और निपटान सेवाएं (सीसीएस)67633628
डेरिवेटिव, स्टॉक, प्रतिभूतियां, विदेशी मुद्रा ट्रेडिंग सेवाएं (डीईआर)2,0801,1032,0522,948
अन्य वित्तीय सेवाएं (ओएफएस)1,9831,9491,1101,123
कुल9,2167,0229,3338,723
(-0.3)(-23.8)(3.5)(-6.5)
नोट: अन्य वित्तीय सेवाओं में विविध ब्याज आय, कमीशन और विविध आय आदि शामिल हैं।

सारणी 5: देश-वार और गतिविधि-वार बैंकिंग सेवाएं – बैंक समूह
(राशि  करोड़ में)
विदेशों में कार्यरत भारतीय बैंकों की शाखाएं
बैंकिंग सेवावित्तीय वर्षयूकेहाँग काँगयूएईसिंगापुरयूएसएबहरीनअन्य देशकुल
सीआरएस2019-202,0302852881232351622473,370
2020-211,5952442151432421481732,761
एफ़ईटी2019-201,70990102103132432,080
2020-21848625863136351,103
ओएफ़एस2019-201,747-35791362251,983
2020-211,6002562970147171,949
पीएमटी2019-2031721191594119342
2020-212201716129396284
टीएफ़आर2019-20329233118234154261641,258
2020-21140846113211016222764
अन्य सेवाएं2019-2017750104932183
2020-211784964619162
सभी सेवाएं2019-205,8187006375805572956309,216
2020-214,1865124634574863565627,022
विदेशों में कार्यरत भारतीय बैंकों की सहायक संस्थाएं
बैंकिंग सेवावित्तीय वर्षनेपालकनाडायूकेअन्य देशकुल
सीआरएस2019-2051664670234
2020-2136714155203
एफ़ईटी2019-203565132124
2020-21376163089
टीएफ़आर2019-2044181922104
2020-2141201131103
पीएमटी2019-202573339103
2020-212264835111
डीएएम2019-2003710956
2020-2102212741
अन्य सेवाएं2019-20131146796
2020-21111702553
सभी सेवाएं2019-20168145163240717
2020-21146143127183600

 (साभार-www.rbi.org.in)

('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'

((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं! 





Plz Follow Me on: 


कोई टिप्पणी नहीं