Ethos ने आईपीओ के लिए अर्जी दी


लग्जरी और प्रीमियम घड़ी बेचने वाली दिग्गज रीटेल कंपनी Ethos ने मार्केट रेगुलेटर सेबी को आईपीओ के लिए अर्जी दी है। कंपनी आईपीओ के जरिये नए शेयरों की बिक्री से 400 करोड़ रुपए जुटाएगी, जबकि ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के तहत मौजूदा प्रोमोटर्स और शेयरहोल्डर्स के 1,108,037 इक्विटी शेयर्स बेचेगी। 

>कंपनी के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस लिंक पर जाएं:

>कंपनी के आईपीओ की अर्जी के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:

कंपनी नए शेयरों की बिक्री से मिले पैसों में से 29.89 करोड़ रुपए का कर्ज चुकाएगी, कामकाजी पूंजी जरूरतों को पूरे करने पर 236. 75 करोड़ रुपए खर्च करेगी, नए स्टोर पर 33.27 करोड़ रुपए खर्च करेगी और 1.98 करोड़ रुपए ईआरपी अपग्रेडेशन और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों पर खर्च करेगी। 

कंपनी ने 2003 में पहला स्टोर चंडीगढ़ में खोला था। कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में Omega, IWC Schaffhausen, Jaeger LeCoultre, Panerai, Bvlgari, H. Moser & Cie, Rado, Longines, Baume & Mercier, Oris SA, Corum, Carl F. Bucherer, Tissot, Raymond Weil, Louis Moinet और Balmain समेत 50 प्रीमियम और लग्जरी ब्रांड की घड़ियां हैं। 

इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स Emkay Global Financial Services Limited और InCred Capital Wealth Portfolio Managers Private Limited  हैं, जबकि KFin Technologies Private Limited  इसका रजिस्ट्रार है। 

('बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग के शेयर बाजार जरूर जुआ है'

((शेयर बाजार: जब तक सीखेंगे नहीं, तबतक पैसे बनेंगे नहीं! 





Plz Follow Me on: 


कोई टिप्पणी नहीं